#राजनीति

August 11, 2025

मुकेश अग्निहोत्री बोले: फर्जी वोटर लिस्ट का सच उजागर होने से बौखलाई केंद्र सरकार

मोदी सरकार के इशारे पर गिरफ्तार किए राहुल, खड़गे, प्रियंका सहित कई नेता

शेयर करें:

Himachal Congress

शिमला। मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और फर्जी वोटर जोड़ने के आरोपों को लेकर सोमवार को कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के सैकड़ों सांसदों ने संसद भवन से चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च निकालने का प्रयास किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में रोककर हिरासत में ले लिया।

 

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि कई निर्वाचन क्षेत्रों में लाखों फर्जी वोटर जोड़े गए हैं, जिनमें एक ही व्यक्ति का नाम अलग.अलग स्थानों पर दर्ज है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता है और लोकतंत्र की जड़ों को हिलाने वाली घटना है।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस हाईकमान ने फिर दिल्ली तलब किए CM सुक्खू, एक-दो दिन में नया प्रदेश अध्यक्ष मिलना तय !

अग्निहोत्री बोले लोकतंत्र के लिए काला दिन

हिमाचल प्रदेश के उप.मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी को लोकतांत्रिक परंपराओं पर चोट बताया। उन्होंने शिमला में कहा कि जब विपक्ष के नेता शांतिपूर्ण तरीके से वोट चोरी और चुनावी गड़बड़ियों के खिलाफ जनता को जागरूक करने के लिए निकले थे, तब केंद्र सरकार के इशारे पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। यह लोकतंत्र के इतिहास में काला दिन है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल आए पंजाबियों की गाड़ी पलटी- नशे में थे चारों, डैशबोर्ड देख पुलिस के उड़े होश

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है और यह साफ संकेत है कि वह सच से डर रही है। फर्जी वोटर लिस्ट सत्ता का दुरुपयोग और विपक्ष को कुचलना, ये सभी इस बात के सबूत हैं कि सरकार पारदर्शिता से भाग रही है। 

प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी की निंदा की और इसे भाजपा की छटपटाहट बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा उजागर किए गए तथ्यों के बाद भाजपा बौखला गई है। तानाशाही और दमनकारी नीतियों से न तो कांग्रेस डरने वाली है, न ही अपने दायित्व से पीछे हटने वाली। प्रतिभा सिंह ने मांग की कि चुनाव आयोग तुरंत इन आरोपों की जांच करे और देश को बताए कि इतने बड़े पैमाने पर फर्जी मतदान और वोट चोरी कैसे होने दी गई।

 

यह भी पढ़ें : BCS मामला : लिफ्ट देकर छात्रों को किया कि*डनैप, मुंह पर टेप और आंखों पर बांधी पट्‌टी

इंडिया गठबंधन का ऐलानकृ संघर्ष जारी रहेगा

कांग्रेस और इंडिया गठबंधन नेताओं ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र और पारदर्शिता की रक्षा के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को दबाने की हर कोशिश का डटकर मुकाबला किया जाएगा और चुनावी प्रक्रिया की सच्चाई देश के सामने लाई जाएगी।

 

 नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख