राजनीति

#राजनीति

April 9, 2025

सांसद कंगना रनौत ने दिया विवादित बयान, बोलीं- कांग्रेस 'अंग्रेजों की भूली बिसरी औलाद'

बोली-जहां कांग्रेस नेता मिलते हैं, वहीं बन जाती है डाकूओं की गैंग

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Kangana ranaut comment on congress

मंडी। हिमाचल भाजपा की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत अकसर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। इन दिनों कंगना मंडी दौरे पर है। आज मंडी के सुंदरनगर में कंगना ने एक बार फिर बड़ा विवादित बयान दिया है। मंडी दौरे के दौरान लगातार कांग्रेस पर तीखा हमला बोल रही कंगना रनौत ने आज कांग्रेस पार्टी को अंग्रेजों की भूली बिसरी औलाद बताया। कंगना के इस विवादित बयान के बाद अब हिमाचल की राजनीति में भूचाल आना तय है।

सुंदरनगर के कांगू में गरजी कंगना

कंगना रनौत आज अपने पांचवे और अंतिम दिन के दौरे के दौरान सुंदरनगर के कांगू में पहुंची थी। यहां लोगों को संबोधित करते हुए कंगना ने कहा कि भाजपा सनातनी संस्कृति से जुड़ी पार्टी है। इसके विपरीत कांग्रेस अंग्रेजों की बची हुई औलाद है। कांग्रेस की विचारधारा को 'चोर-चोर मौसेरे भाई जैसा बताया'। सांसद ने कहा कि जहां भी कांग्रेस के नेता एकत्रित हो जाते हैं, वहीं पर डाकूओं का गैंग बन जाता है। इस दौरान कंगना ने कांग्रेस नेत्री अल्का लांबा पर भी निशाना साधा और कहा कि चुनाव से पहले महिलाओं से बड़े बड़े वादे करके वह चली गई और अब तक कोई वादा पूरा नहीं किया।

 

यह भी पढ़ें : मोदी सरकार ने हिमाचल के इस अहम प्रोजेक्ट को दी मंजूरी, 1878 करोड़ रुपए किए मंजूर

कांग्रेस पर साधा निशाना

कांगू में जनसभा को संबोधित करते हुए कंगना रनौत काफी अक्रामक नजर आई। कंगना ने कहा  कि कांग्रेस ने हमेशा से ही जनता को डराने का प्रयास किया है। कांग्रेस कार्यकाल में पार्लियामेंट और जगह.जगह आतंकवादी हमले करवाए गए। कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान के साथ मिली हुई है, लेकिन वर्तमान में देश का नेतृत्व एक सशक्त व्यक्ति के हाथ में होने से सर्जिकल स्ट्राइक करवा कर पाकिस्तान की बैंड बजा कर रखी है। अब पाकिस्तान अपना मुंह तक खोल नहीं सकता है।

 

यह भी पढ़ें : कंगना रनौत को सुक्खू सरकार ने दिया 440 वोल्ट का झटका, मनाली वाले घर से जुड़ा है मामला

 

बता दें कि अपने पांच दिन के दौरे में कंगना ने कांग्रेस को ही टारगेट किया। इस दौरान कंगना ने जहां राहुल गांधी को मां का लाल बताया, वहीं विक्रमादित्य सिंह को राजा बाबू कह कर भी टिप्पणी की। इतना ही नहीं उन्होंने आज कांग्रेस सरकार को भेड़िया बताकर अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया और कहा कि मिलकर इस सरकार को हटा दो। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख