राजनीति

#राजनीति

July 7, 2025

हिमाचल बागवानों के हित में सांसद अनुराग ठाकुर की मांग, अमेरिकी सेब पर न हो टैरिफ में कटौती

टैरिफ कटौती हुई तो बागवानों को होगा नुकसान

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Apple Farmers

शिमला। पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सेब किसानों की चिंता को केंद्र सरकार तक पहुंचाते हुए केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा है। उन्होंने अमेरिका से आयात होने वाले सेब पर टैरिफ कटौती की संभावनाओं पर चिंता जताई है और इस पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है।

टैरिफ घटा तो बागवानों को होगा नुकसान

सांसद अनुराग ठाकुर ने पत्र में लिखा कि, हिमाचल प्रदेश देश में सेब उत्पादन का प्रमुख राज्य है और यहां करीब 6.5 लाख मीट्रिक टन सेब हर साल पैदा होता है, जिसकी अनुमानित आर्थिक कीमत 5,000 करोड़ रुपये है।

 

यह भी पढ़ें : बाढ़ के मलबे में दफन हुआ बैंक, लाखों की नगदी-फाइलें; लोगों के गहने सब तबाह

 

उन्होंने बताया कि प्रदेश के अधिकतर किसान सीमित भूमि पर खेती करते हैं और उनकी आजीविका पूरी तरह से सेब उत्पादन पर निर्भर है। ऐसे में अगर अमेरिका से आयातित सेबों पर टैरिफ घटता है तो इसका सीधा नुकसान इन किसानों को होगा।

भारतीय बाजार में बढ़ा रही प्रतिस्पर्धा

सांसद अनुराग ठाकुर ने यह भी उल्लेख किया कि, अमेरिका की 'रेड डिलीशियस' जैसी किस्म पहले ही भारतीय बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ा रही है। चूंकि अमेरिका में किसानों को भारी सब्सिडी मिलती है, वहां उत्पादन लागत कम है। यदि भारत में टैरिफ घटता है, तो देश के किसान पहले से मौजूद असमान प्रतिस्पर्धा में और पीछे रह जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें : केंद्र देगा 2006 करोड़ की आपदा राहत राशि, पहले सुक्खू सरकार को चुकाने होंगे 500 करोड़- जानें शर्त

लाखों मजदूरों की रोज़ी-रोटी पर भी संकट

अनुराग ठाकुर चेताया कि इससे सिर्फ हिमाचल ही नहीं, बल्कि भारत के अन्य सेब उत्पादक राज्यों और लाखों मजदूरों की रोज़ी-रोटी पर भी संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए अमेरिका के साथ होने वाली बातचीत में इस मुद्दे पर संवेदनशीलता से निर्णय लिया जाए।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख