मंडी। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर दोनों राजनीतिक दलों की जुबानी जंग तेज होती जा रही है। प्रदेश की सबसे हॉट सीट बनी मंडी संसदीय सीट की बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत आए दिन कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह पर लगातार तंज कर रही हैं। इसी कड़ी में अब कंगना ने कहा विक्रमादित्य सिंह पर मंत्रालय सही ढंग से ना संभालने को लेकर तंज कसा है।
नहीं संभल रहा मंत्रालय, बनेंगे सांसद
कंगना रनौत ने नाचन विधानसभा क्षेत्र के जैदेवी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह पर जमकर हमला बोला। कंगना ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय तो सही ढंग से संभल नहीं रहा है, चले हैं सांसद बनने।
परिवार को नहीं मिट रही कुर्सी की भूख
कंगना ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह के परिवार के पास छह बार सीएम की कुर्सी और आठ बार एमपी की कुर्सी रही।
यह भी पढ़ें: राज परिवार से नहीं छूट रहा कुर्सी का मोह, मेरी उम्र से ज्यादा साल किया राज
विक्रमादित्य सिंह खुद दूसरी बार के विधायक हैं और प्रेदश सरकार के PWD मंत्री हैं। मगर फिर भी परिवार को कुर्सी की भूख नहीं मिट रही है।
मेरी उम्र से ज्यादा किया कुर्सी पर राज
कंगना ने तंज कसते हुए कहा कि जितनी मेरी उम्र नहीं हुई है, उससे ज्यादा तो इस परिवार ने कुर्सी पर राज किया है। उन्होंने कहा कि देश में गांधी परिवार और प्रदेश में वीरभद्र परिवार।
यह भी पढ़ें: नड्डा बोले: कांग्रेस जिन्हें खिलाती थी बिरयानी, मोदी सरकार ने उन्हें घर में घुस कर मारा
इससे बाहर दूसरों को मौका ही नहीं दिया जा रहा है। इस परिवारवाद की दीमक ने हमारे देश को खोखला कर दिया है।
बेटी भी है एक चीज! देखने आ रहे लोग
कंगना ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मुझे मुंबई से आई कोई चीज कहती हैं। आज कल उनकी खुद की बेटी चुनाव प्रचार कर रही है। क्या वो भी एक चीज है और उसे भी देखने के लिए लोग आ रहे हैं। कंगना ने कहा कि आज प्रतिभा सिंह को महसूस हो रहा होगा कि किसी की बेटी का अपमान करना क्या होता है।