#राजनीति

June 2, 2025

हिमाचल पहुंचे नड्डा, कोर ग्रुप की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर लेंगे बड़ा फैसला !

सोलन पहुंचे जेपी नड्डा ने भाजपा की तिरंगा यात्रा में लिया भाग

शेयर करें:

JP Nadda Solan

सोलन। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल दौरे पर आज सोलन पहुंचे हैं। जेपी नड्डा के इस दौरे से हिमाचल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के तलबगारों की धुकधुकी बढ़ा दी है। जेपी नड्डा आज सोलन में कोर ग्रुप की बैठक में भी हिस्सा ले रहे हैं। जिसमें हिमाचल की कांग्रेस सरकार को घेरने की रणनीति के साथ साथ हिमाचल को मिलने वाले नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर चर्चा करेंगे। 

सोलन पहुंचे जेपी नड्डा

बता दें कि जेपी नड्डा आज सोमवार दोपहर सोलन पहुंचे। जेपी नड्डा यहां भाजपा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए और सेना का मनोबल बढ़ाया। इस दौरान सोलन के मॉल रोड से शुरू हुई तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय, वंदे मातरम् जैसे देश भक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

 

यह भी पढ़ें : विमल नेगी मामला, CM बोले-नेता विपक्ष को 'राजनीतिक फोबिया'; जयराम ने सुक्खू से मांगा इस्तीफा

जेपी नड्डा ने लिया तिरंगा यात्रा में भाग

भाजपा की इस तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के सैंकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। जिसमें महिलाएं, पुरुष और बच्चों के अलावा सामाजिक संगठनों भी मौजूद रहे। नड्डा ने खुली जीप में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनका उत्साह भी बढ़ाया। भाजपा ने इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की कार्रवाई का स्वागत किया। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : चार बच्चों की मां लापता, एक हफ्ते से घर लौटने का इंतजार कर रहे परिजन- थाने पहुंचा परेशान पति

कोर ग्रुप की बैठक में सरकार को घेरने की बनाएंगे रणनीति

जेपी नड्डा देर शाम को कोर ग्रुप की बैठक कर रहे हैं। जिसमें विमल नेगी मामले में हिमाचल की मौजूदा कांग्रेस सरकार की विफलताओं पर समीक्षा हो रही है। चीफ इंजीनियर विमल नेगी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौतए शिमला एसपी और डीजीपी के बीच बढ़ा तनाव और पावर कारपोरेशन में व्याप्त भ्रष्टाचार जैसे संवेदनशील मुद्दों पर जेपी नड्डा को विस्तार से जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में निकली बंपर भर्ती, भरे जाएंगे 100 पद- एक क्लिक में यहां जानिए पूरी डिटेल

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर भी हो सकता है फैसला

सूत्रों की मानें तो आज की बैठक में हिमाचल भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी चर्चा हो रही है। इसका बड़ा कारण यह है कि हिमाचल में पिछले पांच माह से नए अध्यक्ष का फैसला लटका हुआ है। इससे पहले बीजेपी ने दिसंबर 2024 तक नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने का दावा किया था। लेकिन यह ताजपोशी लटकती चली गई और आज पांच माह बीत जाने के बाद भी प्रदेश को नया प्रदेश अध्यक्ष नहीं मिला। इस मामले को आज कोर ग्रुप की बैठक में उठाया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि जेपी नड्डा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख