#राजनीति

April 19, 2025

हिमाचल आ रहे JP नड्डा- आज इस जिला का करेंगे दौरा, गुटबाजी में फंसी BJP को देंगे दिशा

नड्डा लेंगे आकांक्षी ज़िले की समीक्षा बैठक

शेयर करें:

jp nadda

चंबा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा आज हिमाचल प्रदेश के चंबा दौरे पर हैं। पार्टी द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इस कार्यक्रम के जरिए भाजपा हाईकमान न केवल नड्डा के सम्मान को जनसंपर्क में तब्दील करना चाहता है, बल्कि प्रदेश में चल रही गुटबाजी और नेतृत्वविहीनता को भी साधने की रणनीति के साथ आगे बढ़ रहा है।

तीन हजार कार्यकर्ताओं का टारगेट

पार्टी ने चंबा में तीन हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को एकत्रित करने का लक्ष्य रखा है। चंबा जिला के हर विधानसभा क्षेत्र के नेताओं को भीड़ जुटाने का निर्देश दिया गया है। इस दौरे की रूपरेखा राज्यसभा सांसद और चंबा से ताल्लुक रखने वाले हर्ष महाजन ने तैयार की है, जिनके विशेष आग्रह पर नड्डा का यह दौरा फाइनल हुआ।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में तूफान की दस्तक: आसमान से आफ़त गिरने की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

 बड़े नेता पहुंचे चंबा, मंच पर दिखेगी ताकत की एकजुटता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, सांसद राजीव भारद्वाज, विपिन सिंह परमार और अन्य प्रमुख नेता बीती शाम ही चंबा पहुंच चुके हैं। मंच पर इन नेताओं की मौजूदगी के ज़रिए पार्टी एकजुटता का संदेश देना चाहती है।

नड्डा लेंगे आकांक्षी ज़िले की समीक्षा बैठक

नागरिक अभिनंदन समारोह के बाद नड्डा चंबा को आकांक्षी ज़िले के तौर पर लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद वह पार्टी पदाधिकारियों से मुलाक़ात करेंगे और रात का विश्राम चंबा में ही करेंगे। कल सुबह लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद वे गगल एयरपोर्ट होते हुए दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: अब BPL में नहीं जुड़ेंगे नए परिवार, केंद्र ने फंसाया यह पेंच- अप्लाई किया तो मिलेगी सजा

अध्यक्ष पद को लेकर बन सकती है सहमति?

इस दौरे का सबसे बड़ा राजनीतिक पहलू यह है कि नड्डा प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर कोई सहमति बनाने की कोशिश कर सकते हैं। चार महीने से खाली चल रही यह कुर्सी पार्टी की गुटबाजी की भेंट चढ़ती रही है। जबकि पार्टी ने 25 दिसंबर तक अध्यक्ष तय करने का दावा किया था, अब तक कोई नाम फाइनल नहीं हुआ।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में अब बिना परमिट-अधुरे दस्तावेज से चलाई गाड़ी, तो अपने आप कटेगा चालान

 कौन हैं रेस में?

प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में राजीव भारद्वाज, राजीव बिंदल, डॉ. सिकंदर, विपिन सिंह परमार, बिक्रम ठाकुर, सत्तपाल सत्ती, रणधीर शर्मा, त्रिलोक जम्वाल और इंदू गोस्वामी जैसे दिग्गजों के नाम चर्चा में हैं। नड्डा इस दौरे के ज़रिए अंदरखाने सहमति बनाने और गुटों को साधने का प्रयास कर सकते हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख