#राजनीति

February 14, 2025

हिमाचल के BJP अध्यक्ष का नाम लगभग तय, ये तीन नेता हैं दौड़ में

जयराम ने जेपी नड्डा के सामने रखे दो नाम, कुछ ही दिनों में होगा ऐलान

शेयर करें:

Himachal News

नई दिल्ली/शिमला। हिमाचल प्रदेश के BJP अध्यक्ष का नाम अब लगभग तय माना जा रहा है। शुक्रवार को राज्य के पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद अध्यक्ष पद की दौड़ में तीन नेताओं के नाम सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि नड्डा अगले कुछ दिनों में राज्य के नए BJP अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकते हैं।

जयराम ठाकुर ने की अमित शाह से मुलाकात

जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को अपनी तरफ से राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार और कांगड़ा-चंबा सीट से सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज का नाम आगे किया है।जयराम ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: मामा के घर गया था युवक, घबराकर पत्नी को किया फोन- सुबह जंगल में मिली देह

जाहिर है, उनसे भी डॉ. सिकंदर कुमार और डॉ. राजीव भारद्वाज के नाम की भी चर्चा हुई होगी। जयराम ठाकुर से पहले हिमाचल भाजपा के दूसरे नेता भी बारी बारी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से दिल्ली में मुलाकात कर लॉबिंग कर चुके हैं। सभी नेता अध्यक्ष पद को लेकर अपनी अपनी राय हाईकमान के समक्ष रख चुके हैं।

इसलिए मजबूत है भारद्वाज की दावेदारी

राजीव भारद्वाज संगठन से निकले नेता है। आरएसएस से भी उनका जुड़ाव रहा है। कांगड़ा सीट से सांसद है। कांगड़ा जिला हिमाचल की सत्ता की चाबी तय करता है। इन वजह से उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। हालांकि, राज्य BJP के मौजूदा अध्यक्ष राजीव बिंदल की दावेदारी को भी अनदेखा करना आसान नहीं है। RSS से भी बिंदल का जुड़ाव हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के भी करीबी रहे हैं। वर्तमान ने जेपी नड्डा से भी उनकी नजदीकियां काफी ज्यादा है। इससे बिंदल को भी प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल BJP अध्यक्ष पद के लिए जारी है खींचतान- शाह से मिले जयराम, हलचल तेज

हमीरपुर में एसटी वोटों पर नजर

हिमाचल यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति डॉ. सिकंदर का BJP के प्रदेश अध्यक्ष पद पर दावे को हमीरपुर में एसटी वोटों के गणित से भी जोड़ा जा रहा है। हिमाचल BJP का एक गुट राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर की दावेदारी का इसलिए समर्थन कर रहा है, ताकि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में अनुसूचित जाति का वोट साधा जा सके।

ट्रंप कार्ड हो सकते हैं त्रिलोक जम्वाल

विधायक त्रिलोक जम्वाल को BJP के प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में ट्रंप कार्ड माना जा रहा है, क्योंकि वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के करीबी हैं। उन्हें नड्डा का राइट हैंड माना जाता है। यदि नड्डा चाहेंगे तो त्रिलोक जम्वाल की भी अध्यक्ष पद पर ताजपोशी हो सकती है। राजनीति के जानकार बताते हैं कि जेपी नड्डा अपने बड़े बेटे को बिलासपुर से विधानसभा चुनाव लड़ाने के लिए त्रिलोक जम्वाल को अध्यक्ष बना सकते हैं। हालांकि पार्टी के पास किसी गैर विधायक को अध्यक्ष बनाने का विकल्प भी खुला है। ऐसे में इंदू गोस्वामी के रूप में एक और नाम की भी चर्चा है, जिन्हें पीएम नरेंद्र मोदी का करीबी माना जाता है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख