#राजनीति
February 27, 2025
जयराम बोले: नशा माफिया को मिल रहा राजनीति संरक्षण, चिंताजनक बन गए हैं हालात
प्रदेश की युवा पीढ़ी को बचाने को निर्णायक लड़ाई की जरूरत
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश की युवा पीढ़ी पूरी तरह से नशे की गिरफ्त में आ चुकी है। प्रदेश में आए दिन नशे की ओवरडोज से युवाओं की मौत की खबरें सामने आ रही हैं। प्रदेश में नशे के बढ़ते मामलों पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर जमकर हमला बोला है। जयराम ठाकुर ने चिंता जताते हुए कहा कि प्रदेश में नशे के कारण युवा अपनी जान गंवा रहे हैं। प्रदेश में नशा माफिया पूरी तरह से बेकाबू हो गया है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में नशा माफिया ने तांडव मचा दिया है। आए दिन समाचार पत्रों में नशे की ओवरडोज से मरने वालों के खबरें प्रकाशित हो रही हैं। जयराम ने कहा कि यह तो अधिकारिक हैं, असल संख्या तो कुछ और ही है। ऐसे बहुत से मामले हैं जो सामने ही नही आ पाते हैं। जयराम ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश नशे के दलदल में डूब रहा है और प्रदेश सरकार का इस ओर कोई ध्यान ही नहीं है।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने पलट दिया अपना ही फैसला, ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं लेंगे पानी का बिल
जयराम ठाकुर ने कहा कि नशे के खिलाफ एक निर्णायक लड़ाई लड़ने की जरूरत है। जिसमें विपक्ष सरकार के साथ हर खड़ा है। लेकिन प्रदेश सरकार नशा माफिया पर लगाम लगाने में पूरी तरह से फेल हो रही है। आए दिन नशे से युवाओं की मौत हो रही है, और सुक्खू सरकार हाथ धरे बैठी हुई है। पुलिस छोटे छोटे नशा माफिया को पकड़ रही है, जबकि नशे के बड़े सौदागर अभी भी पुलिस से कोसों दूर हैं।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने तलाश लिया हड़ताली पटवारी-काननूगो का विकल्प, कार्रवाई की भी तैयारी
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में जब से व्यवस्था परिवर्तन की सरकार आई है। तभी से प्रदेश में नशे का आतंक बेकाबू हो गया है। इसका बड़ा कारण नशा माफिया को राजनीति संरक्षण मिलना है। राजनीतिक संरक्षण के चलते ही प्रशासन भी अपना काम ठीक से नहीं कर पा रहा है। ऐसा एक बार नहीं बार.बार देखने को मिला जब प्रदेश में किसी भी प्रकार की माफिया के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करने की सोची तो राजनीतिक दखल उसमें आड़े आया। हाल ही में नशा माफियाए पुलिस और राजनीतिक गठजोड़ का मामला सामने आया।
यह भी पढ़ें : मंत्री अनिरुद्ध का तंज: कहां पैदा हुए नरेंद्र मोदी? जहां इलेक्शन-वहीं बता देते हैं अपना घर
जयराम ठाकुर ने कहा कि हैरानी की बात है कि मुख्यमंत्री ने उस बारे में भी कोई स्थिति स्पष्ट नहीं की। पुलिस के ऊपर इस तरह से उंगली उठाने वाले नेताओं पर सरकार की खामोशी से इस लड़ाई में हमारा ही नुकसान होगा। मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों को इस बात का भरोसा दिलाएं कि किसी भी सूरतेहाल में एक भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। नशे के कारोबार से जुड़े नशा माफिया और उनका सहयोग देने वाला कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा।