#राजनीति

March 24, 2025

हिमाचल के पुलिस प्रशासन की खुली पोल: फिर सुक्खू सरकार कह रही "सब ठीक है"

सदन में गरजे जयराम: बोले-दो साल में 180 की छीनी सांसें, 600 हुई बेआवरू

शेयर करें:

Jai ram thakur vidhan sabha shimla

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज 10वां दिन था। आज नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सदन में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और सुक्खू सरकार पर निशाना साधा। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में अपराधी बेकाबू हो गए हैं। आए दिन प्रदेश में हत्याएं, दुष्कर्म, गोलीकांड और चोरियां हो रही हैं। लेकिन फिर भी प्रदेश की सुक्खू सरकार कह रही है कि सब ठीक है।

नए साल में 21 लोगों की हत्याएं

जयराम ठाकुर ने सदन में कहा कि मात्र इस नए साल के तीन माह में ही 21 से अधिक लोगों की हत्याएं हो चुकी हैं। प्रदेश में अपराध और नशा तस्कर खुलेआम घूम रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता को राम भरोसे छोड़ दिया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि मेरा सीएम से निवेदन है कि पुलिस को उनके काम करने दें। जयराम ने कहा कि नए साल में14 युवाओं की नशे की ओवरडोज से मौत हो चुकी है, जबकि सीएम सदन में कह रहे हैं कि नशे के मामलों में 30 फीसदी गिरावट आई है। सरकार नशे पर झूठे आंकड़े पेश कर सच को छिपाना चाह रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: बीजेपी विधायक सुधीर शर्मा की गाड़ी का कटा चालान, जानें क्यों और कहां

सरकार पुलिस से करवा रही उल्टे सीधे काम

हिमाचल की पुलिस अपराध को रोकने के अलावा अन्य सभी काम कर रही है। पुलिस राजनीतिक आकाओं के लिए उल्टे सीधे काम कर रही है, विपक्ष के नेताओं की सीआईडी जांच करवा रही है। लेकिन जो पुलिस का असल काम है, सुक्खू सरकार वह ही उसे नहीं करने दे रही है। विमल नेगी मामले में भी वही हुआ। परिवार बार बार उन्हें तलाश करने की गुहार लगाता रहा। लेकिन पुलिस विमल नेगी को नहीं ढूंढ पाई। अंत में उनकी लाश मिली।

दो साल में 180 हत्याएं, 600 दुष्कर्म हुए

सदन में नेता प्रतिपक्ष जयराम ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को बने दो साल से अधिक का समय हो गया है। इन दो सालों में प्रदेश में 180 से अधिक हत्याएं हो चुकी हैं। वहीं 600 से अधिक महिलाओं और युवतियों के साथ दुराचार हुआ है। वहीं 2 हजार से अधिक चोरी की वारदातें हो चुकी है। इतना सब होने के बाद भी हिमाचल की कांग्रेस सरकार के मुखिया कहते हैं कि प्रदेश में सब ठीक है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: दुकान में मिला 'देसी कट्टा', किस पर करना था इस्तेमाल; जांच में जुटी पुलिस

ढाबा मालिक पौना घंटा करता रहा पुलिस को फोन

दो दिन पहले ही मंडी में एक ढाबा मालिक पर पंजाब के युवकों ने गोली चला दी। पीड़ित का कहना है कि पौने घंटे तक पुलिस को फोन करता रहा, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। यह एक दुखद घटना है। दो दिन बीत जाने के बाद भी इस घटना के आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके हैं। क्योंकि पुलिस समय रहते मौके पर नहीं पहुंच सकी। 

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार की मजबूरी: केंद्र ने नहीं दिया पैसा तो अपनी योजनाओं का भी बजट घटाया

कहां है पुलिस प्रशासन

प्रदेश की कांग्रेस सरकार के व्यवस्था परिवर्तन के चलते ही आज दो राज्यों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। प्रतिबंधित झंडे और बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां तलवार लिए युवा प्रदेश के ढाई सौ किलोमीटर अंदर कैसे पहुंच जाते हैं। उन पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं होती हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार की इस खुली छूट की वजह से आज दो प्रदेश के लोगों का जीवन संकट में आ गया है। आखिर पुलिस कहां है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख