राजनीति

#राजनीति

May 14, 2025

मंत्री हर्षवर्धन बोले- सेना ने पाक को दिया मुंहतोड़ जवाब, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग दोहराई

सेना के पराक्रम से फक्र में डूबा हर हिंदुस्तानी

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Harshvardhan Chauhan

शिमला । भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने सेना की बहादुरी की खुलकर सराहना की है। शिमला में मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि भारतीय सेना ने हर मोर्चे पर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है और देश की सुरक्षा को पूरी तरह सुनिश्चित किया है।

तीनों सेनाओं ने दिखाया पराक्रम

मंत्री चौहान ने कहा कि भारतीय थल, वायु और नौसेना तीनों ने मिलकर जिस तरह मिसाइल और ड्रोन हमलों को निष्फल किया है, वह देश की सामरिक क्षमता का प्रमाण है। हर हिंदुस्तानी का सीना फक्र से चौड़ा हो गया है।

उन्होंने कहा कि हालात अब सामान्य की ओर हैं और इसका श्रेय देश की सजग सेनाओं को जाता है। उन्होंने दावा किया कि दुश्मन की हर चाल का जवाब सैन्य स्तर पर सटीक और दमदार ढंग से दिया गया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : युवती समेत 9 नशा तस्कर अरेस्ट, चिट्टे की खेप और कैश भी हुई बरामद

सीजफायर उल्लंघन पर सख्ती जरूरी

उद्योग मंत्री ने यह भी कहा कि पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है जो चिंता का विषय है।इस मुद्दे पर अब सख्त रुख अपनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस पर संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए ताकि पूरे देश को सही जानकारी मिले और रणनीतिक चर्चा हो। 

कश्मीर नीति से कोई समझौता नहीं

वहीं, हर्षवर्धन चौहान ने कश्मीर को लेकर भारत की पारंपरिक नीति को दोहराते हुए कहा कि यह भारत का आंतरिक मामला है और इसमें किसी तीसरे पक्ष का हस्तक्षेप कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने संकेत दिया कि हाल की कुछ घटनाएं इस नीति की अवहेलना का संकेत देती हैं, जिस पर देश को सतर्क रहना होगा।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने किसानों को दी बड़ी सौगात, अब सिर्फ 30 पैसे प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली

सेना पर हमें पूरा भरोसा है

इसके साथ ही मंत्री ने भारतीय सेना को सलाम करते हुए कहा कि देश को अपनी सेनाओं पर गर्व है। हम सब उनके साथ हैं और उनके कारण ही भारत आज सुरक्षित है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख