#राजनीति

October 26, 2025

हिमाचल में तय समय में नहीं हो पाएंगे पंचायत चुनाव ! सुक्खू सरकार ने बढ़ाया कार्यकाल

सुक्खू कैबिनेट ने पंचायतों के पुनर्गठन को दी है मंजूरी, लग सकता है समय

शेयर करें:

panchayat election

शिमला। हिमाचल प्रदेश में इसी साल 2025 के दिसंबर में पंचायत चुनाव प्रस्तावित हैं। जिसके लिए चुनाव आयोग ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। लेकिन इस सब के बीच सुक्खू सरकार के फैसलों से ऐसा लग रहा है कि हिमाचल में पंचायत चुनाव तय समय पर नहीं हो पाएंगे। सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में बीते रोज हुई कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। इन्हीं फैसलों में से एक फैसला मेयर और डिप्टी मेयर का कार्यकाल पांच साल करने का भी निर्णय लिया गया है। 

पंचायतों के पुनर्गठन को दी है मंजूरी

कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन और पुनर्सीमांकन करने को भी मंजूरी प्रदान की गई है। जिसकी जल्द ही प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। इस प्रक्रिया को पूरा होने में काफी समय लग सकता है। ऐसे में हिमाचल के पंचायती चुनाव दिसंबर या जनवरी माह में होते नहीं दिख रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस ने तोड़ी 4  नशा तस्करों की कमर, 2 के मकान पर चलाया बुलडोजर; दो कब्जे में लिए

चुनाव पोस्टपोन करने की कह चुके हैं बात

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इससे पहले भी पंचायत चुनाव पोस्टपोन करने की बात कह चुके हैं। उनका कहना था कि हिमाचल में आई प्राकृतिक आपदा के चलते अभी तक सड़कें नहीं बन पाई हैं। ऐसे में पंचायत चुनाव करवाना संभव नहीं है। वहीं अब पंचायतों के पुनर्गठन और पुनर्सीमांकन को मंजूरी प्रदान करने से एक बार फिर यह आशंका जाहिर की जा रही है कि हिमाचल में पंचायती चुनाव दिसंबर या जनवरी माह में नहीं हो पाएंगे। ऐसे में पंचायत चुनाव अब अगले वर्ष तक खिसक सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : दीवाली मनाकर ड्यूटी पर लौटा था जवान, आज परिवार को मिली शहादत की खबर

मेयर.डिप्टी मेयर का बढ़ाया कार्यकाल

बीते रोज हुई कैबिनेट बैठक में एक और बड़ा फैसला लेते हुए सरकार ने नगर निगमों में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव संबंधी नियमों में बदलाव को मंजूरी दी है। पहले व्यवस्था थी कि हर ढाई साल बाद पार्षदों के बीच से मेयर और डिप्टी मेयर का पुनः चयन किया जाता था, लेकिन अब यह व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। नई नीति के तहत मौजूदा मेयर और डिप्टी मेयर अपने पूरा 5 साल का कार्यकाल पूरा करेंगे। सरकार का तर्क है कि इससे नगर निगमों में प्रशासनिक स्थिरता और विकास कार्यों की निरंतरता बनी रहेगी।

 

यह भी पढ़ें : सिंगर हंसराज रघुवंशी को लॉरेंस-बराड़ गैंग ने दी धम*की , कहा- नहीं दिए पैसे तो कर देंगे खत्म!

जयराम ने घेरी सुक्खू सरकार

सुक्खू सरकार के इन फैसलों पर विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार के इस कदम को लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता से डर है, इसलिए पंचायत चुनाव टालने और मेयर.डिप्टी मेयर का कार्यकाल बढ़ाने के बहाने बना रही है। यह लोकतंत्र की जड़ें कमजोर करने वाला फैसला है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पुलिस की वर्दी पहन बाजार में घूमती मिली महिला, शादी के दूसरे दिन से चल रही थी फरार

 

जयराम ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार प्रशासनिक नियंत्रण और राजनीतिक लाभ के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वायत्तता से समझौता कर रही है। जयराम ठाकुर ने मेयर और डिप्टी मेयर का कार्यकाल बढ़ाने पर सुक्खू सरकार पर मित्रों को फायदा पहुंचाने का फैसला करार दिया था।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख