#राजनीति

February 26, 2025

हिमाचल आ रही कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल : नए संगठन को लेकर बैठक- CM, मंत्री समेत MLA बुलाए

रजनी पाटिल का शिमला दौरा- पार्टी नेताओं से मीटिंग

शेयर करें:

himachal news

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शिवरात्रि के बाद कांग्रेस का नया संगठन बनाने के लिए शिमला में मंथन होगा। इसके लिए कांग्रेस हाईकमान ने नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल को शिमला भेजने का निर्णय लिया है। रजनी पाटिल 28 फरवरी को शिमला आ रही हैं, जहां वह दो दिन तक पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगी और नए पदाधिकारियों के बारे में उनकी राय लेंगी।  

नए संगठन की दिशा पर चर्चा

रजनी पाटिल शिमला में कांग्रेस नेताओं के साथ संगठन के पदाधिकारियों पर चर्चा करेंगी और उनसे फीडबैक प्राप्त करेंगी। इसके बाद वह पार्टी हाईकमान को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी, जिसके आधार पर हिमाचल प्रदेश में नए संगठन का ऐलान किया जाएगा। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू भी इन मीटिंग्स में शामिल होंगे और नए संगठन को लेकर चर्चा करेंगे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: ड्यूटी के बाद बटालियन नहीं लौटा था पुलिस कॉन्स्टेबल , 4 दिन बाद मिली देह

28 फरवरी को मीटिंग

रजनी पाटिल 28 फरवरी को सुबह 10:30 बजे से पहलेअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिवों और इंचार्ज के साथ मीटिंग करेंगी, जिसमें नए संगठन पर चर्चा होगी। इसके बाद, दोपहर 12:30 बजे पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के साथ मीटिंग करेंगे। फिर, दोपहर 3 बजे सीएम, डिप्टी सीएम, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक करेंगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में अगले 4 दिन होगी हेवी स्नोफॉल, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी 

1 मार्च को मंथन

1 मार्च को रजनी पाटिल कांग्रेस के विधायकों और 2022 विधानसभा चुनाव के पार्टी प्रत्याशियों के साथ मीटिंग करेंगी। इसी दिन, कांग्रेस के विभिन्न फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन प्रमुखों के साथ भी मीटिंग करेंगे। इस बैठक के बाद रजनी पाटिल शिमला में दोपहर 3:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगी। 2 मार्च को वह शिमला से दिल्ली रवाना होंगी।

कांग्रेस संगठन की स्थिरता पर सवाल

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 6 नवंबर, 2023 को हिमाचल कांग्रेस की राज्य, जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी को भंग कर दिया था और अब तक नया संगठन गठित नहीं किया गया है। इससे प्रदेश के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में निराशा फैली हुई है। कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने संगठन की स्थिति को "पैरालाइज्ड" तक बताया था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सड़क पर पलटी कार, तो मदद को दौड़ पड़े MLA हंसराज, घायलों को निकाला बाहर

नई अध्यक्ष और संगठन की चर्चा

रजनी पाटिल का शिमला दौरा प्रदेश कांग्रेस के नए संगठन के गठन के लिए अहम माना जा रहा है। इसके दौरान, संभावना है कि वह नए पार्टी अध्यक्ष को लेकर भी चर्चा कर सकती हैं, क्योंकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को हटाने की चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। प्रतिभा सिंह का तीन साल का कार्यकाल अप्रैल 2025 में पूरा होने वाला है, जिससे पार्टी नेतृत्व में बदलाव की संभावना बढ़ रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख