#राजनीति

June 19, 2025

सियासी संकट में सुक्खू सरकार- पूर्व CPS ने फेसबुक पर किए 3 पोस्ट, मंत्री के इस्तीफे की लिखी बात

"अगर दलालों के ही काम करने हैं तो मंत्री बनके क्या फायदा?"

शेयर करें:

HIAMCHAL

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश की राजनीति ने एक बार फिर करवट ली है और इस बार फिर संकट कांग्रेस सरकार पर आन पड़ा है। दरअसल, पिछले कल ज्वाली से विधायक और हिमाचल सरकार में मंत्री चौधरी चंद्र कुमार के बेटे नीरज भारती ने एक फेसबुक पोस्ट डाली थी। जिसके बाद, कांग्रेस के अंदर हलचल तेज हो गई।

ये थी पोस्ट

"अगर दलालों के ही काम करने हैं तो मंत्री बनके क्या फायदा?" यह बयान पूर्व CPS और वर्तमान कृषि मंत्री चंद्र कुमार के बेटे नीरज भारती का है, जिन्होंने देर रात एक के बाद एक तीन पोस्ट डालकर न केवल अपने पिता को इस्तीफा देने की सलाह दी, बल्कि विधायकों के इस्तीफे तक की बात कह डाली।

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू के काफिले ने ये क्या कर दिया: 13 साल का बच्चा IGMC ले जाया गया

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू के काफिले ने ये क्या कर दिया: 13 साल का बच्चा IGMC ले जाया गया

तीन धमाकेदार पोस्ट, एक बड़ा सियासी संदेश

पहले पोस्ट में नीरज लिखते हैं—

"कल चौधरी चंद्र कुमार मंत्री पद से इस्तीफा देंगे। काम अगर दलालों के होंगे तो मंत्री बनके क्या फायदा?"

दूसरे पोस्ट में कुछ नरमी दिखाई देती है—

"फिलहाल चौधरी साहब से आश्वासन मिल गया है कि कल वह मुख्यमंत्री जी से बात करेंगे। फिर देखते हैं..."

लेकिन तीसरे पोस्ट में नीरज भारती ने गुस्से की पराकाष्ठा कर दी—

"अगर भाजपाइयों के ही काम होने हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है, तो आप मंत्री पद से इस्तीफा दे दें। विधायक बने रहें या न रहें, इसका निर्णय क्षेत्र की जनता से पूछ लें।"

क्या यह 'दबाव की राजनीति' है?

राजनीतिक जानकार इसे सत्ता के भीतर चल रही घुटन और दबाव की रणनीति का हिस्सा मान रहे हैं। नीरज का ये गुस्सा महज व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सत्ता में बैठे कई असंतुष्ट नेताओं की नुमाइंदगी करता नजर आता है। खासतौर पर जब वे यह कहते हैं कि मुझे नहीं पता कि कल और कौन-कौन विधायक इस्तीफा दे रहे हैं।

चुप्पी ने बढ़ाई बेचैनी

नीरज भारती और उनके पिता चंद्र कुमार से इस मुद्दे पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों नेताओं ने फोन नहीं उठाया। इससे अटकलों का बाजार और गर्म हो गया है। आज दिन में दोनों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया आ सकती है, जिसका बेसब्री से इंतज़ार हो रहा है।

पहले भी भड़के हैं नीरज भारती

ये पहली बार नहीं है जब नीरज भारती ने सरकार या अपने पिता पर तीखे हमले किए हों। दो साल पहले भी उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि सरकार को अपनी कार्यप्रणाली तय करने के लिए 8 महीने काफी होते हैं, 9 महीने में तो बच्चा भी हो जाता है। यह पोस्ट भी उस वक्त खासा चर्चित हुआ था।

यह भी पढ़ें : MBA करने जर्मनी गया था हिमाचल का आर्यन: तीन दिन से लापता है- जानें पूरी डिटेल

कौन हैं चंद्र कुमार और नीरज भारती?

चंद्र कुमार: ज्वाली विधानसभा से विधायक, वर्तमान में कृषि एवं पशुपालन मंत्री। एक समय में वीरभद्र सिंह के करीबी और अब सुक्खू सरकार में मंत्री।

नीरज भारती: पूर्व CPS और कांग्रेस के मुखर युवा नेता। सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए पहचाने जाते हैं।

क्या होगी  सीएम सुक्खू की प्रतिक्रिया?

अब सवाल यह है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इस पूरे घटनाक्रम को किस नजर से देखेंगे? क्या यह एक असंतुष्ट गुट का संकेत है? या फिर सरकार के भीतर गहराता अविश्वास? एक बात तय है कि नीरज भारती की पोस्ट ने कांग्रेस के लिए एक नई सियासी चुनौती खड़ी कर दी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख