राजनीति

#राजनीति

February 23, 2026

CM सुक्खू की तबीयत में सुधार- दिल्ली में ले रहे स्वास्थ्य लाभ; आज या कल लौट सकते हैं हिमाचल

हाईकमान बैठक के बीच बिगड़ी तबीयत, अब स्थिति नियंत्रण में

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

 health update

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का हेल्थ अपडेट सामने आया है। जिसके बाद बीते कुछ दिनों से उनके स्वास्थ्य को लेकर चल रही अटकलों पर भी विराम लग गया है। पेट दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली में जांच करवाने गए सीएम सुक्खू अब स्वस्थ बताए जा रहे हैं और फिलहाल हिमाचल सदन में आराम कर रहे हैं। 

रूटीन चेअप करवाने गए थे

जानकारी के अनुसार शनिवार को पेट में दर्द की शिकायत के बाद सीएम एम्स दिल्ली पहुंचे थे। वहां उनके विभिन्न टेस्ट किए गए, जिनकी रिपोर्ट सामान्य बताई गई है। सीएम सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया है कि चिंता की कोई बात नहीं है। ये एक नियमित स्वास्थ्य जांच थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने सीएम को कुछ समय आराम करने की सलाह दी है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज- ऊंचे इलाकों में आज बर्फबारी के आसार, जानें इस हफ्ते का अपडेट

पहले भी रह चुके हैं उपचाराधीन

बताया जा रहा है कि सीएम पैंक्रियाज और पेट से जुड़ी समस्या से समय-समय पर जूझते रहे हैं। इससे पहले वह आईजीएमसी शिमला में दो बार और एम्स दिल्ली में एक बार भर्ती हो चुके हैं। चिकित्सकीय निगरानी में उनका उपचार जारी है। हालांकि ये दिक्कत उन्हें बार-बार परेशान कर रही है, मगर सामने आए ताजा हेल्थ अपडेट में साफ है कि अब वे स्वस्थ हैं और जल्द ही हिमाचल लौटेंगे 

 

यह भी पढ़ें :  CM सुक्खू का तगड़ा एक्शन- चिट्टा तस्करी में पकड़े गए सरकारी कर्मचारी सीधे होंगे बर्खास्त

आज या कल वापस लौटेंगे सीएम सुक्खू 

बताया जा रहा है कि आराम मिलते ही सीएम सुक्खू आज या कल में वापस प्रदेश लौट सकते हैं। हालांकि उनके आने की कोई आधिकारिक अपडेट अभी तक सामने नहीं आई है। मगर, आसार जताए जा रहे हैं कि वे जल्द ही प्रदेश वापसी करेंगे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: कार चालक की लापरवाही से गिरा बाइक सवार, सामने से आ रही बस ने कुचला- हुई मौ.त

दिल्ली दौरे पर थे, हाईकमान से की बैठक

सीएम हाल ही में कांग्रेस हाईकमान द्वारा बुलाई गई बैठक में भाग लेने दिल्ली गए थे। वहां उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ मुलाकात की। बैठक में हिमाचल के रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट, संगठनात्मक मसले और सेब पर इम्पोर्ट ड्यूटी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : रेहड़ी की आड़ में चला रहा था चिट्टे का धंधा, पुलिस ने बस अड्डे से दबोचा तस्कर

 

दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात का कार्यक्रम भी प्रस्तावित था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से यह संभव नहीं हो पाया। फिलहाल मुख्यमंत्री की सेहत में सुधार बताया जा रहा है और प्रदेश सरकार के कामकाज नियमित रूप से संचालित हो रहे हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख