#राजनीति

July 22, 2025

सांसद अनुराग बोले- केंद्र का हिमाचल प्रेम फिर साबित, मोदी सरकार दुख-सुख में साथ खड़ी

बादल फटना, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन के कारणों का होगा वैज्ञानिक विश्लेषण

शेयर करें:

anurag thakur

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल में लगातार हो रही प्राकृतिक आपदाओं को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नए फैसले की सराहना करते हुए इसे आपदा नियंत्रण की दिशा में निर्णायक पहल बताया है।

केंद्र हिमाचल के साथ

अनुराग ठाकुर ने कहा कि बीते कुछ दिनों में हिमाचल बाढ़, बादल फटने, और भूस्खलन जैसी आपदाओं से कराह रहा है। जान-माल का भारी नुकसान हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस संकट को गम्भीरता से लेते हुए एक बहुक्षेत्रीय केंद्रीय टीम के गठन का आदेश दिया है जो हिमाचल में बार-बार आ रही इन आपदाओं की वैज्ञानिक पड़ताल और समाधान का रास्ता खोलेगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : भांजे ने बताया- उफनती नदी में नहाने जा रहे मामा, पुलिस को नदी किनारे मिली लोई और चप्पल

कौन-कौन होगा इस केंद्रीय टीम में?

अनुराग ठाकुर ने बताया कि इस टीम में देश की अग्रणी वैज्ञानिक व आपदा विशेषज्ञ संस्थाएं शामिल होंगी:

  • राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA)
  • केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (CBRI) रुड़की
  • भारतीय उष्ण कटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM) पुणे
  • भूवैज्ञानिक और IIT इंदौर के विशेषज्ञ

यह भी पढ़ें :  हिमाचल आपदा के जख्म - 782 रूट पर बस सेवा ठप, 1200 करोड़ का नुकसान; मंडी सबसे ज़्यादा प्रभावित

 

ये संस्थाएं हिमाचल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश, अचानक बाढ़, बादल फटना और भूस्खलन जैसी घटनाओं का डेटा आधारित विश्लेषण करेंगी और आपदा की तीव्रता और आवृत्ति के कारणों की वैज्ञानिक पड़ताल करेंगी।

अनुराग का विपक्ष पर तंज

अनुराग ठाकुर ने इस मौके पर विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सदन में बहानेबाज़ी करना और चर्चा से भागना विपक्ष की आदत बन चुकी है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भाजपा ने हमेशा सदन को गरिमामय ढंग से चलाने और हर मुद्दे पर खुली बहस की परंपरा निभाई है।

 

यह भी पढ़ें : बिजली महादेव रोपवे मामला: MLA सुंदर ठाकुर ने पेश किए कई सबूत, विरोधियों को बताया 'दोगला'

हिमाचल के लिए केंद्र का विशेष प्रेम

अनुराग ने कहा कि मोदी सरकार का हिमाचल के प्रति विशेष लगाव है और हर आपदा, हर संकट में केंद्र सरकार प्रदेश के साथ खड़ी मिलती है। बहुक्षेत्रीय केंद्रीय टीम का गठन यह साबित करता है कि सरकार सिर्फ राहत की बात नहीं, बल्कि दीर्घकालिक समाधान की दिशा में गंभीर प्रयास कर रही है।

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें। 

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख