राजनीति

#राजनीति

May 2, 2024

BJP के पूर्व विधायक ने ज्वाइन की कांग्रेस, जयराम सरकार में थे MLA

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal kullu aani bjp former mla kishori lal joins congress
कुल्लू। हिमाचल में लोकसभा चुनाव के बीच हिमाचल भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यह झटका कहीं और नहीं बल्कि प्रदेश की सबसे हॉट सीट मानी जा रही मंडी संसदीय सीट पर लगा है। यहां जयराम सरकार में भाजपा विधायक रहे किशोरी लाल ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। किशोरी लाल ने गुरुवार शाम को ओक ओवर में सीएम सुक्खू की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की। इस दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री एवं मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे।

किशोरी लाल ने ज्वाइन की कांग्रेस पार्टी

किशोरी लाल जिला कुल्लू के आनी विधानसभा क्षेत्र से दो बार भाजपा विधायक रह चुके हैं। 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने किशोरी लाल का टिकट काट कर उनकी जगह लोकेंद्र कुमार को टिकट दिया था। यह भी पढ़ें: ‘शहजादे अपनी पत्नी का सम्मान नहीं कर पाए वो और महिलाओं का क्या करेंगे’ लोकेंद्र कुमार वर्तमान में आनी से विधायक हैं। हालांकि टिकट कटने पर किशोरी लाल ने भाजपा से बगावत कर दी थी और निर्दलीय चुनाव लड़ा था, लेकिन वह जीत नहीं सके। यह भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस के विधायक पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, जानें किशोरी लाल भाजपा से नाराज चल रहे थे। जिसके चलते ही उन्होंने अब भाजपा को अलविदा कह कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

भाजपा को लगा बड़ा झटका

किशोरी लाल के साथ साथ उनके समर्थकों ने भी आज कांग्रेस का दामन थाम लिया है। किशोरी लाल का कांग्रेस ज्वाइन करना भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा सकता है। यह भी पढ़ें: CM सुक्खू को हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस, जानें क्या है मामला इसका एक कारण यह है कि आनी विधानसभा मंडी संसदीय हलके में आता है। यह क्षेत्र पहले ही हॉट सीट बना हुआ है। ऐसे में किशोरी लाल का पार्टी बदलना भाजपा के लिए बड़ा नुकसानदायक साबित हो सकता है।

विक्रमादित्य को दिलवाएंगे बड़ी लीड

कांग्रेस ज्वाइन करने पर किशोरी लाल ने कहा कि वह कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को बड़ी लीड दिलवाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा क प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 15 माह के छोटे से कार्यकाल में अच्छा काम किया है। यह भी पढ़ें: मंडी से चुनाव लड़ेंगी राखी सावंत: बोलीं- कंगना को हरा दूंगी, मांगा टिकट कांग्रेस के इन जनकल्याणकाी कार्यों को देखते हुए ही आज उन्होंने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस ज्वाइन की हे। उन्होंने कहा कि भाजपा के कई कार्यकर्ता आनी में परेशान हैं। जल्द ही वह भी कांग्रेस में शामिल होंगे।

परसराम और बुद्धि सिंह की भी हो चुकी है पार्टी में वापसी

बता दंे कि इससे पहले आनी में ही कांग्रेस के बागी परसराम और कुल्लू जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुद्धि सिंह की भी पार्टी में वापसी हो गई है। परसराम ने भी 2022 के चुनाव में पार्टी से बगावत की थी। इनकी वापसी से कांग्रेस को भी मजबूती मिलने के दावे किए जा रहे हैं।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख