#राजनीति

June 22, 2025

नीरज भारती ने सीएम सुक्खू से की मुलाकात, इन मुद्दों पर की चर्चा; सियासी गलियारों में हलचल

क्षेत्र में तबादलों पर नाराजगी, पारदर्शिता की रखी मांग

शेयर करें:

Neeraj Bharti Jawali

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में पूर्व विधायक और सीपीएस नीरज भारती ने जहां पिछले दिनों एक के बाद एक फेसबुक पर चार पोस्ट डाल कर जहां सियासत में गरमाहट ला दी थी। वहीं उन्होंने अपने ही मंत्री पिता चंद्र कुमार और सुक्खू सरकार के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया था। नीरज भारती के तीखे तेवरों ने राजनीति में हलचल मचा दी थी। इस सब के बीच आज नीरज भारती ने शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से ओक ओवर में मुलाकात की। 

इन मुद्दों पर सीएम से की चर्चा

पूर्व मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती ने मुख्यमंत्री के साथ बैठक के दौरान ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और खास तौर पर तबादला मामलों को लेकर अपनी नाराजगी जताई। भारती ने मुख्यमंत्री के समक्ष इस बात को उठाया कि क्षेत्र में हो रहे कुछ तबादलों में अनुचित हस्तक्षेप देखा जा रहा है, जो स्थानीय जनता और विकास कार्यों को प्रभावित कर रहा है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: ट्रैफिक ने बर्बाद की सालों की मेहनत, भर्ती परीक्षा में 5 मिनट की देरी पर नहीं मिली एंट्री

 

मुख्यमंत्री सुक्खू ने भारती को आश्वासन दिया कि ज्वाली क्षेत्र में किसी भी तरह के अनुचित हस्तक्षेप की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का भरोसा भी दिलाया। मुख्यमंत्री ने उन्हें यह भी भरोसा दिया कि भविष्य में क्षेत्र से संबंधित किसी भी मसले पर वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं।

सोशल मीडिया पर पोस्ट ने मचाई थी हलचल

इस पूरी सियासी सरगर्मी की जड़ नीरज भारती की वह सोशल मीडिया पोस्ट थी जो उन्होंने कुछ दिन पहले बुधवार रात को साझा की थी। अपने फेसबुक पोस्ट में भारती ने लिखा था, कल चौधरी चंद्र कुमार इस्तीफा देंगे। काम अगर दलालों के होंगे तो मंत्री बनकर क्या फायदा। इस टिप्पणी ने प्रदेश सरकार में अंदरूनी असंतोष को सार्वजनिक कर दिया। वहीं नीरज भारती और कैबिनेट मंत्री चंद्र कुमार के बीच तकरार ने सत्ता के गलियारों में पावर सेंटर बनाम पारदर्शिता की बहस को भी हवा दे दी थी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : स्कूलों में बरसात की छुट्टियों का शेड्यूल बदला, लोगों ने उठाए सवाल; जानें क्यों

मंत्री चंद्र कुमार ने दिया था स्पष्टीकरण

हालांकि, अगले ही दिन कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि उन्होंने नीरज भारती से बात कर ली है और मामला सुलझ गया है। चंद्र कुमार के अनुसार भारती तबादलों को लेकर नाराज थे, लेकिन मुख्यमंत्री से सकारात्मक बातचीत के बाद गिले.शिकवे दूर हो चुके हैं। लेकिन मंत्री चंद्र कुमार के इस बयान के बाद फिर से नीरज भारती ने एक पोस्ट डाल कर अपने पिता और सुक्खू सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में हरियाणा का 24 वर्षीय युवक धरा, बैग में भर रखी थी हेरोइन की बड़ी खेप

पिता के खिलाफ बगावत पर उतरे थे नीरज

यह पहला मौका नहीं है जब नीरज भारती ने सियासी मंच पर खुलकर तेवर दिखाए हों। हाल ही में उन्होंने कृषि मंत्री और अपने पिता चंद्र कुमार के खिलाफ भी सार्वजनिक रूप से मोर्चा खोला था। उन्होंने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि काम में पारदर्शिता नहीं रही तो वे संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख