#राजनीति

September 23, 2025

मुकेश अग्निहोत्री ने IAS सचिन से की अपनी इकलौती बेटी आस्था की सगाई, जानें कब बनेगी दुल्हन!

चंडीगढ़ के होटल में हुई सगाई, हिमाचल सहित दिल्ली के नेता भी हुए शामिल

शेयर करें:

Astha Agnihotri Una

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजनीति में शनिवार 22 सितंबर 2025 एक ऐतिहासिक और भावनात्मक दिन बन गया। चंडीगढ़ में एक ओर जहां हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह विवाह के पवित्र बंधन में बंधे, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने अपनी इकलौती बेटी डॉ आस्था अग्निहोत्री की सगाई हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी सचिन शर्मा से संपन्न कराई। दोनों ही कार्यक्रम चंडीगढ़ में आयोजित हुए और राजनीतिक, प्रशासनिक व पारिवारिक हलकों में इस डबल सेलिब्रेशन की खूब चर्चा रही।

डॉ. आस्था अग्निहोत्री और IAS सचिन शर्मा सगाई

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को अपनी बेटी डॉ आस्था अग्निहोत्री की सगाई की खबर सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने पारिवारिक तस्वीरें साझा करते हुए लिखा दृ आस्था अग्निहोत्री और सचिन शर्मा की हुई सगाई। सगाई समारोह एक पारिवारिक और गरिमामय माहौल में चंडीगढ़ में संपन्न हुआ। अब सभी की नजरें इस प्रतिष्ठित जोड़े की शादी की तारीख पर टिकी हैं, जिसका जल्द ही ऐलान होने की संभावना है।

 

यह भी पढ़ें : BREAKING हिमाचल: यमुनाघाट में नहाने उतरे दो भाईयों सहित तीन युवक डूबे, 20 से 23 साल है उम्र

सगाई कार्यक्रम में पहुंचे कई नेता

चंडीगढ़ में आयोजित हुई इस सगाई समारोह में हिमाचल कांग्रेस के लगभग सभी मंत्री विधायक सहित कई नेता उपस्थिति हुए। वहीं भाजपा के भी कई नेताओं ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की और डॉ आस्था अग्निहोत्री को आशीर्वाद दिया। इतना ही नहीं हिमाचल के अलावा दिल्ली से भी कई कांग्रेस दिग्गज नेता जिसमें राजीव शुक्ला, रजनी पाटिल सहित कई अन्य नेता शामिल हुए थे। 

यह भी पढ़ें : HC के फैसले से पिता नाखुश- बोले, 11 साल बाद भी नहीं मिला मेरे बच्चे को इंसाफ

डॉ आस्था अग्निहोत्री और आईएएस अधिकारी सचिन शर्मा की सगाई बीते रोज 22 सितंबर की शाम को चंडीगढ़ के एक होटल में संपन्न हुई। हालांकि अभी तक शादी की डेट तय नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही दोनों की शादी की तारीख भी तय कर दी जाएगी।

कौन हैं डॉ. आस्था अग्निहोत्री?

डॉ आस्था अग्निहोत्री वर्तमान में हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी (HPU), शिमला में लॉ विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा लॉरेंस स्कूल, सनावर और दिल्ली पब्लिक स्कूल, वसंत कुंज से हुई। इसके बाद उन्होंने HPU से LLB की डिग्री प्राप्त की और उच्च शिक्षा के लिए लंदन की क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी से LLM पूरा किया। आस्था ने 2023 में HPU से ही लॉ में PhD की उपाधि प्राप्त की और 2024 में विश्वविद्यालय में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त हुईं।

यह भी पढ़ें : मंत्री विक्रमादित्य सिंह की दुल्हन का होली लॉज में हुआ स्वागत, कल होगा शादी का रिसेप्शन

सिर्फ शिक्षा में ही नहीं, खेल और नेतृत्व में भी आगे रही हैं। वह राज्य स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता में जूनियर ब्रॉन्ज मेडलिस्ट रह चुकी हैं और उन्हें UK में प्रतिष्ठित Duke of Edinburgh International Award से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनकी माता, प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री, HPU के कार्मिक प्रशासन विभाग में प्रोफेसर थीं, जिनका 9 फरवरी 2024 को हृदयगति रुकने से निधन हो गया था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : ट्रक ने पहले HRTC बस को मारी टक्कर, भागने लगा तो खाई में गिरा; मची चीख-पुकार

IAS सचिन शर्मा: संघर्ष से सफलता तक की कहानी

सचिन शर्मा 2022 बैच के IAS अधिकारी हैं और वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब में SDM के पद पर तैनात हैं। हरियाणा के झज्जर जिले के निवासी सचिन ने अपनी स्कूली पढ़ाई गुरुग्राम के DAV स्कूल से की और उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में B.Tech किया। इंजीनियर बनने के बाद कुछ समय उन्होंने निजी क्षेत्र में नौकरी की, लेकिन दिल में था कुछ बड़ा करने का सपना। सचिन ने UPSC की कठिन परीक्षा को पहली ही बार में पास कर दिखाया और 233वीं रैंक हासिल कर प्रशासनिक सेवा में कदम रखा। 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख