#हादसा

September 23, 2025

BREAKING हिमाचल: यमुनाघाट में नहाने उतरे दो भाईयों सहित तीन युवक डूबे, 20 से 23 साल है उम्र

ग्रामीणों के साथ देवता की पालकी लेकर लौट रहे थे तीनों युवक

शेयर करें:

Himachal Sirmaur News

पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 20 से 23 साल की उम्र के बीच के तीन यमुना घाट में डूब गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह तीनों युवक नदी में नहाने उतरे थे और तेज बहाव में नदी में डूब गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। वहीं यमुनाघाट पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। 

दो भाईयों सहित तीन युवक यमुना नदी में डूबे

मिली जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब आज मंगलवार को उस वक्त गमगीन हो गया, जब श्रद्धा से भरे एक धार्मिक यात्रा का अंत एक दर्दनाक हादसे में बदल गया। यमुना नदी के घाट पर स्नान के दौरान तीन युवक जिनमें दो सगे भाई शामिल थे नदी की तेज धाराओं में बह गए हैं। बताया जा रहा है कि यह तीनों ही युवक शिलाई क्षेत्र के ग्वाली गांव के रहने वाले हैं और ग्रामीणों के साथ कुल देवता की पालकी लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान पांवटा साहिब के पावन यमुना तट पर स्नान करने के लिए रूके थे। 

यह भी पढ़ें : HC के फैसले से पिता नाखुश- बोले, 11 साल बाद भी नहीं मिला मेरे बच्चे को इंसाफ

यमुनाघाट पर नहाने उतरे थे तीनों युवक

तीनों युवक जैसे ही नहाने के लिए यमुनाघाट में उतरे तो पानी के तेज बहाव में बह गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सबसे पहले 23 वर्षीय अमित पुत्र जोगी राम गहरे पानी में फिसलकर बहने लगा। उसे डूबता देख साथ मौजूद 22 वर्षीय कमलेश और उसका छोटा भाई 20 वर्षीय रजनीश पुत्र प्रेम सिंह बिना एक पल गंवाए उसे बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। मगर यमुना की तेज लहरों में तीनों ही बह गए और कुछ ही पलों में तीनों युवक पानी में समा गए।

यह भी पढ़ें : मंत्री विक्रमादित्य सिंह की दुल्हन का होली लॉज में हुआ स्वागत, कल होगा शादी का रिसेप्शन

प्रशासन ने तीनों युवकों की शुरू की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही पांवटा साहिब प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा, डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर, तहसीलदार ऋषभ शर्मा, और थाना प्रभारी देवी सिंह नेगी मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू कियाए लेकिन तेज बहाव और जलस्तर ने मुश्किलें बढ़ा दीं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : ट्रक ने पहले HRTC बस को मारी टक्कर, भागने लगा तो खाई में गिरा; मची चीख-पुकार

गांव में पसरा मातम हर आंख नम

ग्वाली गांव इस खबर से स्तब्ध है। जिन युवकों के कंधों पर भविष्य की जिम्मेदारियां थीं, वे अब स्मृतियों का हिस्सा बन चुके हैं। परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। खासकर प्रेम सिंह का परिवार, जिसने एक ही दिन में अपने दो होनहार बेटों को खो दिया, असहनीय दर्द से गुजर रहा है। गांव में हर घर शोक में डूबा है, लोग एक.दूसरे के गले लगकर रो रहे हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख