#राजनीति

June 5, 2025

दिल्ली में होगी हिमाचल कांग्रेस की बैठक : राहुल गांधी लेंगे बड़ा फैसला- बदले जाएंगे कई चेहरे

राहुल गांधी की अगुवाई में होगी चर्चा, प्रतिभा सिंह की कुर्सी पर भी संकट के बादल

शेयर करें:

rahul gandhi meeting

शिमला। पिछले 6 महीने से हिमाचल कांग्रेस का संगठन बन कर तैयार नहीं हो पाया है। कार्यकर्ता नाराज है और नेता अपनी कुर्सी बचाने की कोशिश में जुटे हुए हैँ। ऐसे में हिमाचल कांग्रेस के दिग्गजों को दिल्ली दरबार से बुलावा आया है। आसार है कि इस बार संगठनात्मक बदलाव को लेकर चर्चा होगी। 

राहुल गांधी ने संभाली है कमान

बताते चलें कि पिछले महीने ऑपरेशन सिंदूर के चलते टली कांग्रेस नेताओं की दिल्ली बैठक अब जल्द ही आयोजित होने की संभावना है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी इस बैठक की कमान खुद संभालेंगे। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू का बड़ा ऐलान : TGT भर्ती में एज रिलैक्सेशन, अब 47 की उम्र में भी मिलेगा मौका

रजनी पाटिल ने हाल में बनाई थी लिस्ट

वहीं, यह खबर भी निकल कर सामने आ रही है कि  कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल की रिपोर्ट पर चर्चा के बाद ही हाईकमान किसी नतीजे पर पहुंचेगा। बता दें कि हाल ही में हिमाचल दौरे के दौरान सभी प्रमुख नेताओं से वन-टू-वन बातचीत की थी। उन्होंने इस बातचीत के आधार पर अपनी रिपोर्ट कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को सौंप दी है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में अब चढ़ेगा पारा : खूब सताएगी गर्मी- इतने दिनों में बारिश के नहीं कोई आसार

क्या बदले जाएंगे प्रदेश अध्यक्ष?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को हटाए जाने की अटकलें एक बार फिर जोर पकड़ रही हैं। सूत्रों के अनुसार, रजनी पाटिल ने इस बारे में नेताओं से राय ली है कि अगर प्रतिभा सिंह को हटाया जाए तो कौन-से चेहरे संभावित विकल्प हो सकते हैं। हालांकि अंतिम फैसला राहुल गांधी की रणनीति और पसंद पर निर्भर करेगा। यह भी बताया जा रहा है कि राहुल हर राज्य में संगठन को नए सिरे से खड़ा करने के अभियान में जुटे हैं और हिमाचल भी इस लिस्ट में अब अगला निशाना बन सकता है।

सुक्खू की कामकाज शैली को मिल रही सराहना

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के कार्यकाल को लेकर राहुल गांधी को सकारात्मक फीडबैक दिया गया है। सुक्खू व्यवस्था परिवर्तन की जिस नीति पर काम कर रहे हैं, वह दिल्ली दरबार को पसंद आई है। यही वजह है कि संगठन में बदलाव की संभावित प्रक्रिया में सुक्खू का प्रभावी रोल बना रह सकता है।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षकों को तबादले के लिए एक साल करना होगा इंतजार

गुटबाजी खत्म कर नया संगठन खड़ा करने की तैयारी

प्रदेश कांग्रेस लंबे समय से गुटबाजी से जूझ रही है। संगठन में कुछ पदाधिकारी सिर्फ वरिष्ठ नेताओं के खेमे से जुड़ाव के कारण नियुक्त होते रहे हैं, जिससे निचले स्तर पर जमीनी पकड़ कमजोर रही। अब राहुल गांधी ऐसे चेहरों को आगे लाना चाहते हैं जिनकी जनता में सीधी पैठ हो, ताकि आगामी चुनावों में पार्टी की पकड़ मजबूत की जा सके।

जल्द हो सकता है दिल्ली बुलावा

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली बैठक में संगठन को लेकर कुछ अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। यह भी संभव है कि नई कार्यकारिणी, जिला-खंड स्तर पर नए पदाधिकारी घोषित हों। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि राहुल गांधी कब प्रदेश नेताओं को दिल्ली बुलाते हैं और क्या हिमाचल कांग्रेस में नया अध्याय शुरू होता है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख