राजनीति

#राजनीति

October 3, 2025

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष चयन के बीच दिल्ली पहुंचे कौल सिंह, रजनी पाटिल से मिले; गरमाई सियासत

कौल सिंह की रजनी पाटिल से मुलाकात ने खड़े किए बड़े सवाल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Kaul singh thakur

शिमला। हिमाचल कांग्रेस में संगठनात्मक बदलावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। 15 अक्टूबर से पहले हिमाचल कांग्रेस को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। ऐसे में कई बड़े नेताओं की कुर्सी की लालसा बढ़ने लगी है। जिसके चलते यह नेता अब दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाने लगे हैं।

कौल सिंह ने बढ़ाया सियासी पारा

इस सब के बीच गुरुवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व वीरभद्र सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे कौल सिंह ठाकुर ने दिल्ली में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात कर सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब हिमाचल कांग्रेस को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने वाला है और हाईकमान 15 अक्तूबर से पहले नाम का ऐलान करने की तैयारी में है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 19 वर्षीय विवाहिता ने उठाया गलत कदम, महज 10 दिन पहले बनी थी मां- सदमे में पति

रजनी पाटिल से की मुलाकात

दिल्ली में रजनी पाटिल के आवास पर हुई इस मुलाकात में प्रदेश संगठन की मौजूदा स्थिति, नई कार्यकारिणी के गठन और आगामी पंचायत चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक बैठक में कौल सिंह ठाकुर ने कार्यकारिणी गठन में हो रही देरी पर अपनी नाराजगी जाहिर की और संगठन को जल्द सक्रिय करने की मांग उठाई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : दशहरे के दिन मां-बाप ने एक साथ खोई दो बेटियां, खड्ड में सहेली के साथ मिली दोनों की देह

बता दें कि एक समय में कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में शामिल कौल सिंह ठाकुर अब कहीं ना कहीं साइडलाइन हो चुके हैं। चुनावों में लगातार मिल रही हार उनकी साइडलाइन का भी एक कारण है। ऐसे में राजनीति में दोबारा सक्रियता बनाए रखने के लिए कहीं ना कहीं प्रदेश अध्यक्ष पद पर कौल सिंह की भी नजर है। 

यह नेता भी प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल

राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि हिमाचल में कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ ने सियासत को गरमा दिया है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, कुलदीप राठौर, विनय कुमार, विनोद सुल्तानपुरीए आशीष बुटेलए संजय अवस्थी और सुरेश कुमार जैसे कई नाम इस रेस में हैं। इनमें से कुछ नेताओं ने सीधे पार्टी आलाकमान से मुलाकात कर अपने पक्ष रखे हैं। रोहित ठाकुर तो यहां तक कह चुके हैं कि एक पद एक व्यक्ति के सिद्धांत पर चलते हुए वे प्रदेश अध्यक्ष पद मिलने पर मंत्रिपद छोड़ने को भी तैयार हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: घर में 6 दिन से लग रही रहस्यमयी तरीके से आ’ग, फैला डर; परिवार की उड़ी नींद

कौल सिंह की पाटिल से मुलाकात से उठे कई सवाल

ऐसे में कौल सिंह ठाकुर का दिल्ली में प्रदेश प्रभारी से मिलना कई बड़े सवाल खड़े कर रहा है। क्या उन्होंने अपनी नाराजगी और संगठनात्मक मुद्दों को सामने रखकर भविष्य की सियासी संभावनाओं पर चर्चा की है? क्या यह मुलाकात प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में नए समीकरण गढ़ने का संकेत है?

दिल्ली जा सकते हैं सीएम सुक्खू और डिप्टी सीएम

इधरए सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री भी आने वाले दिनों में दिल्ली पहुंच सकते हैं, जहां पार्टी शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक कर नए अध्यक्ष के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। गौरतलब है कि नवंबर 2024 में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रदेशए जिला और ब्लॉक कार्यकारिणियों को भंग कर दिया था। तब से केवल प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ही संगठनात्मक गतिविधियों का संचालन कर रही हैं। अब पंचायत चुनाव नजदीक होने के कारण हाईकमान संगठन खड़ा करने में और देरी करने के मूड में नहीं दिख रहा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख