#राजनीति

April 22, 2025

रजनी पाटिल अब 25 को आएंगी शिमला, अगले दिन कांग्रेस की 'संविधान बचाओ रैली' को लीड करेंगी 

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह का ऐलान 

शेयर करें:

Himachal-Congress

शिमला। हिमाचल कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल के बुलावे पर मंगलवार को शिमला के राजीव भवन में पार्टी के नेताओं, विधायकों और निगम-बोर्ड के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस के अहमदाबाद राष्ट्रीय अधिवेशन में लिए गए फैसलों के बारे में बताया गया और भाजपा के दुष्प्रचार का मुकाबला करने की रणनीति सुझाई गई।


दोपहर से देर शाम तक चली बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बताया कि पार्टी की हिमाचल प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल 23 की जगी 25 अप्रैल को शिमला पहुंचेंगी। मंगलवार की बैठक में 26 अप्रैल को संविधान बचाओ रैली के आयोजन का फैसला किया है। इसमें रजनी पाटिल भी शामिल होंगी। वे शिमला में आयोजन की अध्यक्ष होंगी। यह रैली राज्यस्तरीय होगी, जिसमें प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद होंगे। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में स्कूटी पर घूम रहे थे हरियाणवी छोरे, पुलिस को हुआ शक- जेब मिली चिट्टे की पुड़िया

शिमला के अंबेडकर चौक पर होगी रैली

सूत्रों ने बताया कि रैली को ध्यान में रखते हुए ही रजनी पाटिल की यात्रा को दो दिन के लिए आगे बढ़ाया गया है। उनका पहले 23 अप्रैल को हिमाचल आना तय था। लेकिन हिमाचल के दूर-दराज के क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं के शिमला पहुंचने में लगने वाले समय को देखते हुए दो दिन के लिए यात्रा को टाला गया है। मंगलवार की बैठक में सुक्खू सरकार के मंत्रियों को भी बुलाया गया था। प्रतिभा सिंह ने कहा कि रैली में सरकार का भी सहयोग लिया जाएगा। रैली शिमला के अंबेडकर चौक पर होगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में गुंडागर्दी- रातभर रस्सियों से बांधा शख्स, पत्नी को धमका कर मांगी फिरौती- जानें पूरा मामला

कार्यकारिणी पर चर्चा नहीं

प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को लेकर मंगलवार को बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई है। रजनी पाटिल 25 अप्रैल को हिमाचल आ रही हैं। कोशिश की जाएगी कि जल्द से जल्द संगठन का विस्तार कर दिया जाए, ताकि सभी पदाधिकारियों को ज़िम्मेदारी भी सौंपी जा सके।

 

यह भी पढ़ें : BREAKING: हिमाचल के 3 युवाओं की ओवरस्पीड बाइक कार से भिड़ी, 3 घरों के बुझ गए चिराग

सीएम सुक्खू बोले-भाजपा के झूठ का देंगे जवाब

बैठक के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा भ्रामक प्रचार करती है। लेकिन अब हिमाचल कांग्रेस भाजपा के झूठ का जवाब देगी। इसके लिए रणनीति तैयार की गई है। सीएम सुक्खू ने कहा कि भाजपा का स्वभाव झूठ बोलने का बन चुका है। नेशनल हेराल्ड मामले में भी भाजपा लगातार झूठ बोल रही है। पूरे देश में झूठ फैलाया जा रहा है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर भी झूठी चार्जशीट दायर की गई है। भाजपा को इसका जवाब दिया जाएगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख