#राजनीति
January 7, 2026
जन्मदिन के बहाने जयराम ठाकुर ने दिखाई अपनी ताकत, CM के तलबगारों को दिया सियासी संदेश
जन्मदिन के बहाने जयराम ठाकुर ने दिखाया अपना जमीनी जनाधार
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश भाजपा की सियासत में मंगलवार का दिन महज़ एक जन्मदिन का जश्न नहींए बल्कि आंतरिक राजनीतिए नेतृत्व की दौड़ और 2027 के विधानसभा चुनावों की दिशा तय करने वाला सियासी संकेत बनकर उभरा। शिमला में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के 61वें जन्मदिन पर उमड़ी भारी भीड़ ने साफ कर दिया कि यह समारोह भाजपा के भीतर शक्ति संतुलन और भावी नेतृत्व का आईना है। जन्मदिन के बहाने जयराम ठाकुर ने न सिर्फ अपनी राजनीतिक ताकत का सार्वजनिक प्रदर्शन किया, बल्कि यह भी जता दिया कि अगले विधानसभा चुनावों की सियासी शतरंज पर उनका मोहरा अब भी बेहद अहम और प्रभावशाली बना हुआ है।
दरअसल बीते रोज मंगलवार को हिमाचल भाजपा के पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का 61वां जन्मदिन था। राजधानी शिमला में जयराम ठाकुर के सरकारी आवास पर सुबह से शाम तक जिस तरह कार्यकर्ताओं और नेताओं का तांता लगा रहा, उसने इस आयोजन को पूरी तरह राजनीतिक रंग दे दिया। ढोल.नगाड़ों, नाटी और पारंपरिक वेशभूषा के साथ पहुंचे समर्थकों ने यह संदेश देने की कोशिश की कि जयराम ठाकुर का जनाधार आज भी मजबूत और सक्रिय है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में घर-जमीन खरीदना हुआ महंगा, सुक्खू सरकार ने चार गुना बढ़ा दी रजिस्ट्रेशन फीस
जन्मदिन पर अलग-अलग जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने केवल बधाई नहीं दी, बल्कि अपनी संख्या और उपस्थिति से ताकत का सार्वजनिक प्रदर्शन किया। राजनीतिक सूत्रों की मानें तो यह आयोजन भाजपा के भीतर अगले मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक स्पष्ट सियासी संकेत था।
जन्मदिन समारोह के दौरान माहौल पूरी तरह चुनावी नजर आया। 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर टिकट के दावेदारों ने भीड़ जुटाकर अपनी राजनीतिक हैसियत दिखाने की कोशिश की। कई नेता अपने समर्थकों के साथ पहुंचे, जिससे यह साफ हुआ कि यह सिर्फ शुभकामनाओं का सिलसिला नहीं, बल्कि भविष्य की टिकट और नेतृत्व की तैयारी का मंच भी था। राजनीतिक गलियारों में इसे भाजपा की आगामी रणनीति और संगठनात्मक ताकत के परीक्षण के रूप में देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें : गुटबाजी में उलझी हिमाचल कांग्रेस: CM सुक्खू-विक्रमादित्य की पसंद अलग, दिल्ली पहुंची बात
भाजपा के भीतर अगले मुख्यमंत्री पद को लेकर संभावनाओं की चर्चा लंबे समय से चल रही है। ऐसे में जयराम ठाकुर का जन्मदिन कार्यक्रम कई दावेदारों के लिए एक संदेश बनकर उभरा। समर्थकों की भारी मौजूदगी ने यह दिखाने की कोशिश की कि पार्टी और जनता में जयराम ठाकुर की पकड़ अब भी कायम है। राजनीतिज्ञों का मानना है कि यह आयोजन भाजपा के भीतर नेतृत्व संतुलन और भविष्य की दिशा तय करने की प्रक्रिया का हिस्सा भी हो सकता है।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से दी गई बधाई को भी राजनीतिक शिष्टाचार से आगे एक सियासी संदेश के तौर पर देखा गया। इसके अलावा भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों और पूर्व मंत्रियों की मौजूदगी ने आयोजन को और अहम बना दिया।
यह भी पढ़ें : देवभूमि हिमाचल पर एक और दाग: अब 16 साल की लड़की बनी मां... आधार कार्ड ने खोला राज
अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेशवासियों का विश्वास और स्नेह उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने संकेतों में यह भी स्पष्ट किया कि वे प्रदेश और संगठन की राजनीति में पूरी मजबूती के साथ सक्रिय रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वे लगातार जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं और आने वाले समय में हिमाचल की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाते रहेंगे।