#राजनीति

August 4, 2025

हिमाचल भाजपा ने सभी जिला कार्यकारिणी की घोषित, कांग्रेस अब भी संगठन विहीन

भाजपा दो दिन में जारी करेगी प्रदेश पदाधिकारियों की सूची

शेयर करें:

Himachal BJP

शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों का बिगुल फूंक दिया है। सोमवार को पार्टी ने प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों में जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने शिमला में इसकी जानकारी दी और कहा कि आगामी दो से चार दिनों में प्रदेश पदाधिकारियों की सूची भी जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट चुकी है।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू की 'लॉटरी' पर जयराम के गंभीर आरोप: बोले- पंजाब में हुई डील, पर्दे के पीछे सक्रिय है एक लॉबी

 

डॉ बिंदल ने बताया कि भाजपा 9 अगस्त को रक्षा बंधन और 13 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान पूरे जोश के साथ मनाएगी। कार्यकारिणी गठन से पहले प्रदेशभर में व्यापक संगठनात्मक विचार-विमर्श हुआ। प्रत्येक जिले में दो पर्यवेक्षक, प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, विधायक और पूर्व प्रत्याशियों से राय ली गई, जिसके बाद जिला कार्यकारिणियों को अंतिम रूप दिया गया।

कार्यकारिणी में संतुलन और सामूहिकता का ध्यान

भाजपा की प्रत्येक जिला कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष, 6 सचिव, 2 महामंत्री, एक मीडिया प्रभारी, एक प्रवक्ता, कोषाध्यक्ष और कार्यालय सचिव नियुक्त किए गए हैं। साथ ही सोशल मीडिया और आईटी सेल के संयोजक और सह.संयोजक भी नियुक्त किए गए हैं। कुल मिलाकर 50 से 60 पदाधिकारी प्रत्येक जिले में संगठनात्मक दायित्व संभालेंगे।

शिमला जिला में कमल ठाकुर को बनाए उपाध्यक्ष

शिमला जिला में कमल ठाकुर को नई कार्यकारिणी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि राजकुमार झीना को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोषाध्यक्ष के रूप में योगराज धर का नाम सामने आया है। सचिवों में सतीश शर्मा, कमलेश सहोता, अजय वर्मा, कमल अकबर, रमेश चमनलाल और प्रेम लाल शामिल हैं। इसके अलावा कार्यालय सचिव, मीडिया प्रभारी,प्रवक्ता, आईटी संयोजक सहित अन्य पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: केंद्र ने गरीब परिवारों के लिए दिए आशियाने, अमीरों ने जमा लिया कब्जा; ऐसे हुआ खुलासा

बीजेपी के महासू में इन्हें मिली जिम्मेदारी

भाजपा के महासू जिला की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिसमें उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, सचिव, मीडिया प्रभारी, टीमें व संयोजक शामिल हैं। घोषित सूची के अनुसार कमलेश शर्मा, राजपाल चौहान, यशपाल शर्मा और नरेश ठाकुर को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं हरि चंद ठाकुर को महामंत्री और दिनेश बुसेरी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह से अन्य पदों पर भी नियुक्यिां की गई हैं।

मंडी में मांचली ठाकुर और करण वीर बने महामंत्री

मंडी जिला में मांचली ठाकुर और करण वीर को महामंत्री नियुक्त किया गया है। राकेश वालिया लगातार दूसरी बार जिला मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। मोहन सिंह ठाकुर, शेर सिंह, अजय सकलानी, द्रौपति ठाकुर, सुकन्या और शिव राम बनेर को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह आर्य होंगे। सचिवों में रोहित भभौरिया, गीता देवी, रमा देवी, रमा गुप्ता, देवेंद्र कुमार रावत और राकेश चौधरी शामिल हैं। प्रवक्ता की जिम्मेदारी सुरेंद्र कुमार ठाकुर को दी गई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : रेलवे फाटक के पास मिली होटल कर्मी की देह, मुंह से निकल रहा था खू...

किन्नौर में तीसरी बार मीडिया प्रभारी बने सुशील नेगी

किन्नौर में भूपेंद्र नेगी को कोषाध्यक्ष और सुभाष छोरज्ञा तथा आनंद नेगी को महामंत्री बनाया गया है। मीडिया प्रभारी का दायित्व सुशील नेगी को तीसरी बार सौंपा गया है, जबकि रत्न विष्ट सह प्रभारी होंगे। आईटी संयोजक सूर्यकांत और सोशल मीडिया संयोजक अविनाश नेगी होंगे। कार्यकारिणी सदस्यों में 40 से अधिक स्थानीय नेताओं को शामिल किया गया है, जिससे क्षेत्रीय संतुलन को प्राथमिकता दी गई है।

देहरा में उपेंद्र धीमान और सुशील कालिया को महामंत्री

देहरा में उपेंद्र धीमान और सुशील कालिया को महामंत्री बनाया गया है। उपाध्यक्षों में हंसराज धीमान, विजय मेहता, निर्मल सिंह, नितिन ठाकुर, प्रवीण राणा और सुकृत सागर शामिल हैं। आईटी और सोशल मीडिया की जिम्मेदारी क्रमशः सुमित वालिया और एडवोकेट प्रमिला को दी गई है। मीडिया टीम में अंशुमन शर्मा और विनोद को जिम्मेदारी मिली है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर फटा बादल : भारी बारिश में कई परिवार हुए बेघर, आंखों के सामने बहे आशियाने

कांग्रेस संगठनविहीन, भाजपा फुल एक्शन मोड में

इस बीच कांग्रेस पार्टी एक साल बीत जाने के बाद भी प्रदेश में अपने संगठनात्मक ढांचे का गठन नहीं कर पाई है। जबकि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस का संगठनात्मक ढीलापन साफ नजर आ रहा है। पार्टी न तो जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर पाई है और न ही प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर सकी है, जिससे जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं में भ्रम और असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख