#राजनीति

March 6, 2025

हिमाचल कांग्रेस पर बरसे जेपी नड्डा, बोले- राम भरोसे चल रही सुक्खू सरकार

कांग्रेस के अनपढ़ नेता कभी समोसे तो कभी मुर्गे की करवाते हैं जांच

शेयर करें:

JP Nadda

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार हिमाचल पहुंचे। बिलासपुर पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार राम भरोसे चल रही है। कांग्रेस केवल सत्ता में बने रहने के लिए काम कर रही है। उसे जनहित से कोई लेना देना नहीं है।

भाई-बहन, माता की पार्टी है कांग्रेस

जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मानसिक दिवालियापन के दौर से गुजर रही है। उन्होंने कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह पार्टी भाई बहन और माता की पार्टी बन कर रह गई है। इसके पास कोई ठोस नीति नहीं है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पहुंचे जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदारों ने किया स्वागत; गरमाई सियासत

केंद्र से मिले धन का कांग्रेस ने किया दुरुपयोग

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने आपदा के समय केंद्रसे मिले धन का भी दुरुपयोग किया। केंद्र की मोदी सरकार ने मकान और सड़क निर्माण के लिए पैसे भेजे, जिसे कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों के वेतन और पेंशन देने में खर्च कर दिया। जेपी नड्डा ने तंज कसते हुए कहा कि जब सत्ता गलत हाथों में जाती है, तब ऐसा ही होता है।

 

यह भी पढ़ें : शिवधाम पर गरमाई सियासत: जयराम बोले- CM सुक्खू की 100 करोड़ की घोषणा झूठी

आपदा के समय नहीं आया कोई कांग्रेसी नेता

हिमाचल में आपदा के समय भी कांग्रेस का कोई बड़ा नेता हिमाचल नहीं आया। जो कहते हैं कि हिमाचल हमारे दिल में बसता है, उन्होंने भी आपदा के समय हिमाचल से दूरी बना ली। हां आपदा के बाद वह हिमाचल में छुट्टियां मनाने जरूर आए। लेकिन आपदा में मैं, अनुराग ठाकुर और जयराम ठाकुर तीन.तीन बार जनता के बीच गए और केंद्र से आपदा राहत के लिए धनराशि भी लेकर आए। 

 

यह भी पढ़ें : BIG BREAKING : स्कूली बच्चों से भरी गाड़ी का टायर खुला, छुट्टी के बाद जा रहे थे घर


इस दौरान कांग्रेस पर तंज कसते हुए नड्डा ने कहा कांग्रेस के नेता अनपढ़ हैं। मैं स्वास्थ्य मंत्री हूं, आंखें ठीक कर सकता हूं। लेकिन रोशनी नहीं दे सकता। अब हिमाचल प्रदेश और देश की कांग्रेस को कुछ दिखता नहीं है, तो इसमें हमारी क्या गलती है। नड्डा ने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार कभी समोसे तो कभी मुर्गे की जांच के आदेश दे रही है। कांग्रेस केवल विनाश की राजनीति करती है, जबकि भाजपा हमेशा विकास की राह पर चलती है। जगत प्रकाश नड्डा ने दावा किया जब.जब भाजपा सत्ता में आई, तब.तब जनजीवन में सुधार हुआ है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में अब नर्सिंग छात्रा का अपहरण, शिक्षण संस्थान से निकली पर नहीं पहुंची घर

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार आयुष्मान भारत योजना को प्रभावी ढंग से लागू नहीं कर पा रही है। प्रदेश में 355 करोड़ रुपए की देनदारी अभी भी बकाया है और हिम केयर योजना भी प्रभावी रूप से संचालित नहीं हो रही। पीजीआई में हिम केयर के 14ण्5 करोड़ रुपए का भुगतान लंबित है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख