#राजनीति
March 6, 2025
हिमाचल पहुंचे जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदारों ने किया स्वागत; गरमाई सियासत
दो दिन हिमाचल में रूकेंगे जेपी नड्डा अध्यक्ष पद को लेकर करेंगे चर्चा
शेयर करें:
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज गुरुवार दोपहर बाद हिमाचल के बिलासपुर पहुंचे। दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार हिमाचल पहुंचे जगत प्रकाश नड्डा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और अभिनंदन समारोह रखा। जेपी नड्डा के इस स्वागत कार्यक्रम में हिमाचल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के कई दावेदार भी मौजूद रहे।
बता दें कि हिमाचल भाजपा को जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने वाला है। प्रदेश अध्यक्ष पद के निर्णय से ठीक पहले जगत प्रकाश नड्डा के हिमाचल दौरे ने भाजपा में सियासी माहौल को गरमा दिया है। वहीं दूसरी तरफ हिमाचल भाजपा पद की दौड़ में शामिल कई नेताओं की धुकधुकी भी बढ़ गई है। इसका बड़ा कारण भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दो दिन तक हिमाचल में रूकना और इस दौरान भाजपा के सीनियर नेताओं के साथ चर्चा को माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें : शिवधाम पर गरमाई सियासत: जयराम बोले- CM सुक्खू की 100 करोड़ की घोषणा झूठी
बता दें कि आज अपने गृह जिला बिलासपुर पहुंचे जगत प्रकाश नड्डा ने जाबली स्थित बिरोजा फैक्ट्री के पास रघुनाथपुरा में पार्टी कार्यालय दीप कमल भवन का शिलान्यास भी किया। जगत प्रकाश नड्डा अब अगले दो दिन तक हिमाचल में ही रूकेंगे और इस दौराव वह भाजपा नेताओं से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चा कर सकते हैं।
हिमाचल में भाजपा को 15 दिसंबर तक प्रदेश अध्यक्ष का चयन करना था, लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव के चलते भाजपा अध्यक्ष का चुनाव टलता चला गया। अब दिल्ली चुनाव खत्म होने के बाद एक बार फिर हिमाचल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश में कई नेता प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : BIG BREAKING : स्कूली बच्चों से भरी गाड़ी का टायर खुला, छुट्टी के बाद जा रहे थे घर
राजनीतिक जानकारों की मानें तो हिमाचल प्रदेश में बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए अंदरखाते अच्छी खासी गुटबाजी चल रही है। एक धड़ा जहां पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाने की पैरवी कर रहा है। वहीं दूसरा गुट राजीव बिंदल को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर देखना चाहता है। इसके अलावा करीब छह से सात नेता प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में अब नर्सिंग छात्रा का अपहरण, शिक्षण संस्थान से निकली पर नहीं पहुंची घर
सूत्र बताते हैं कि जयराम ठाकुर, राजीव भारद्वाज और डॉ सिकंदर कुमार का नाम अध्यक्ष पद के लिए सबसे आगे माना जा रहा है। वहीं राजीव बिंदलए राजीव भारद्वाज और सिकंदर के अलावा भी त्रिलोक कपूर, इंदू गोस्वामी, बिक्रम ठाकुर, विपिन सिंह परमार और सत्तपाल सत्ती को भी अध्यक्ष पद का दावेदार माना जा रहा है। पार्टी किसे अध्यक्ष बनाती है यह हाईकमान पर निर्भर करेगा।