राजनीति

#राजनीति

July 15, 2025

आपदा ने बिगाड़ी हिमाचल की लाइफलाइन, CM सुक्खू ने मांगी नितिन गडकरी से मदद

रोपवे परियोजनाओं को मंजूरी देने की भी उठाई मांग

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Road Damage

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यानी मंगलवार को, नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और प्रदेश में हालिया बाढ़ व भूस्खलन से हुई तबाही को लेकर विस्तृत चर्चा की। सीएम ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि, भारी बारिश के कारण राज्य की कई सड़कें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जिनकी मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए केंद्र सरकार का सहयोग बेहद जरूरी है।

केंद्रीय मंत्री से किया अनुरोध

मुख्यमंत्री सुक्खू ने आग्रह किया कि प्रदेश की कुछ अहम सड़कों को "प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना" में शामिल किया जाए ताकि उनके निर्माण को गति मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं विभिन्न प्रशासनिक और तकनीकी कारणों से विलंबित हो रही हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल को राहत: केंद्र की मोदी सरकार ने जारी किया करोड़ों का बजट, जानें कहां होगा खर्च

 

उन्होंने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि इन परियोजनाओं से जुड़ी सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करवा कर निर्माण कार्यों को शीघ्र शुरू किया जाए।

रोपवे परियोजनाओं को मंजूरी देने की मांग

मुख्यमंत्री ने पहाड़ी राज्य की भौगोलिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए सड़क परियोजनाओं में अधिक से अधिक सुरंग निर्माण को प्राथमिकता देने की भी मांग रखी। साथ ही सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सड़कों पर केंद्र सरकार से जल्द कार्यवाही करने की अपील की, जिन पर रक्षा मंत्रालय के स्तर पर पहले ही चर्चा हो चुकी है।

 

यह भी पढ़ें : माता-पिता को बेसहारा छोड़ गया 20 साल का बेटा, कमरे में इस हाल में मिली देह

 

मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रदेश में रोपवे नेटवर्क के विस्तार पर जोर देते हुए अधिक संख्या में रोपवे परियोजनाओं को मंजूरी देने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि रोपवे न केवल पर्यटन को बढ़ावा देंगे बल्कि ट्रैफिक जाम और कठिन पर्वतीय मार्गों में यात्रियों की सुविधा के लिए भी अहम साबित होंगे।

गडकरी ने सहयोग का दिया भरोसा

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री की मांगों को गंभीरता से सुना और राज्य को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी करने की बात भी कही।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख