#राजनीति

July 15, 2025

केंद्रीय मंत्री नायडू से मिले CM सुक्खू, चार नए हेलिपोर्ट निर्माण सहित इन मांगों को उठाया

हिमाचल में हवाई कनेक्टिविटी को लेकर सक्रिय हुए CM

शेयर करें:

HimachalAirConnectivity

शिमलाहिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान राज्य में हवाई संपर्क को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सीएम सुक्खू ने बीते कल यानी सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश में हवाई सेवाओं के विस्तार से जुड़ी कई अहम मांगें रखीं।

कनेक्टिविटी और पर्यटन को मिलेगी मजबूती

मुख्यमंत्री ने दिल्ली-शिमला-धर्मशाला और धर्मशाला-शिमला-दिल्ली रूट पर संचालित उड़ानों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि इन रूट्स पर वर्तमान में केवल तीन दिन ही उड़ानें उपलब्ध हैं, जिससे विशेष रूप से पर्यटकों और व्यावसायिक यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें : सांसद अनुराग बोले: आपदा पीड़ित कैसे लौटें अपने घर, जब मलबा हटाने को ही नहीं मिल रहा पैसा

मुख्यमंत्री ने इन उड़ानों को दैनिक आधार पर संचालित करने का आग्रह किया। इसके अलावा, उन्होंने धर्मशाला हवाई अड्डे पर नाइट लैंडिंग की सुविधा शुरू करवाने की भी मांग की। उनका कहना था कि इससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और पर्यटन दोनों को मजबूती मिलेगी।

नए हैलीपोर्ट निर्माण की भी उठाई मांग

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि भूमि अधिग्रहण की लागत बहुत अधिक है और इस दिशा में केंद्र सरकार की विशेष आर्थिक सहायता की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें : वित्त मंत्री सीतारमण से मिले CM सुक्खू : लोन लिमिट बढ़ाने की रखी मांग- GDP पर भी हुई चर्चा

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि इससे पहले उन्होंने इस विषय पर स्वयं प्रधानमंत्री से भी चर्चा की थी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय से समर्थन की मांग की थी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चार नए हैलीपोर्ट निर्माण की मांग भी उठाई, जिससे राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में हवाई संपर्क सुलभ हो सके।

समय सीमा बढ़ाने पर भी चर्चा

शिमला एयरपोर्ट को लेकर भी मुख्यमंत्री ने विस्तार से चर्चा की। उन्होंने एयरपोर्ट की वॉच टावर की समय-सीमा को दोपहर एक बजे से आगे बढ़ाने की मांग की ताकि और अधिक उड़ानें संचालित की जा सकें।

यह भी पढ़ें : श्रीखंड महादेव यात्रा : 70KM नंगे पांव चल ईशानी ने किए महादेव के दर्शन, पांव में एक छाला तक नहीं

इसके साथ ही, उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों की तर्ज पर शिमला में डॉर्नियर विमानों के संचालन का प्रस्ताव भी रखा, जो छोटे रनवे वाले क्षेत्रों के लिए उपयुक्त माने जाते हैं। मुख्यमंत्री ने शिमला के लिए और अधिक एयरलाइन ऑपरेटरों को आकर्षित करने के लिए केंद्र से विशेष योजनाएं लाने का भी आग्रह किया।

आर्थिक गति भी बढ़ेगी

बहरहाल, मुख्यमंत्री सुक्खू का यह प्रयास प्रदेश में हवाई संपर्क के विकास की दिशा में एक मजबूत पहल माना जा रहा है, जिससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि राज्य की आर्थिक गति को भी बल मिलेगा

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख