राजनीति

#राजनीति

July 16, 2025

बाढ़ पीड़ितों का दर्द लेकर गृह मंत्री के दरवाजे पर पहुंचे सीएम सुक्खू, जानें क्या मिला..

उदार आर्थिक सहायता प्रदान करने की उठाई मांग

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

CM Sukhvinder Sukkhu

शिमला। हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हुई भीषण वर्षा और भूस्खलन के चलते हुए व्यापक नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीते कल मंगलवार सायं नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाक़ात में सीएम ने आपदा में हुए नुकसान की भरपाई को लेकर केन्द्रीय मंत्री से विशेष राहत पैकेज देने की भी मांग उठाई।

1,000 करोड़ रुपये का बताया नुकसान

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को जानकारी दी कि, हिमाचल प्रदेश को इस आपदा के चलते लगभग 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री ने बैठक में बताया कि भूस्खलन और बाढ़ जैसी घटनाओं ने ना केवल बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि बड़ी संख्या में लोगों को बेघर भी कर दिया है।

 

यह भी पढ़ें : अनुराग ठाकुर की बड़ी पहल: आपदा पीड़ितों को खाद्य सामग्री सहित गद्दे, कंबल, बर्तन के भेजे दो ट्रक

 

उन्होंने अमित शाह से अनुरोध किया कि केंद्र सरकार हिमाचल को उदार आर्थिक सहायता प्रदान करे, ताकि राहत और पुनर्वास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके।

अतिरिक्त संसाधनों की तत्काल आवश्यकता

मुख्यमंत्री सुक्खू ने यह भी यह भी स्पष्ट किया कि, राज्य सरकार और प्रशासन युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है और हर संभव प्रयास कर रहा है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि राज्य और राष्ट्रीय आपदा राहत कोष के माध्यम से जो सहायता प्रदान की जा रही है, उसकी सीमा वर्तमान में बहुत सीमित है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में यहां फिर दरका पहाड़, मलबे से सड़क हुई बंद- गाड़ियों में फंसे कई लोग

 

सीएम सुक्खू ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों पर व्यय की सीमा को वर्तमान 10% से बढ़ाकर 30% किया जाए। उनका कहना था कि मौजूदा सीमा में गंभीर आपदा के प्रभाव को कम करना कठिन हो रहा है, जबकि नुकसान की व्यापकता को देखते हुए अतिरिक्त संसाधनों की तत्काल आवश्यकता है।

सीएम सुक्खू ने जताई आशा

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री से फोन पर भी इस मुद्दे पर चर्चा की थी। अब इस औपचारिक भेंट में उन्होंने राज्य की स्थिति को विस्तार से रखते हुए केंद्र से मजबूत सहयोग की अपील की। सीएम सुक्खू ने आशा जताई है कि, केंद्र से शीघ्र राहत पैकेज जारी होगा। जिससे प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास और बुनियादी सुविधाओं की बहाली का कार्य तेज़ी से हो सकेगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख