#राजनीति

March 2, 2025

दिल्ली जाने से पहले रजनी पाटिल से मिले सीएम सुक्खू, संगठन के लिए सुझाए कुछ नाम

सीएम सुक्खू और रजनी पाटिल एक साथ दिल्ली रवाना

शेयर करें:

CM Sukhu Rajni Patil

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में पिछले कुछ दिनों से हलचल मची हुई है। संगठन के विस्तार के लिए हिमाचल कांग्रेस मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल तीन दिन तक हिमाचल में रहीं और इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के हर छोटे बड़े नेता से मुलाकात कर फीडबैक लिया। रजनी पाटिल ने दिल्ली जाने से पहले 15 दिन में संगठन के गठन की बात कही है। आज रजनी पाटिल और सीएम सुक्खू दोनों एक साथ दिल्ली के लिए निकले हैं।

ओकओवर पहुंची पाटिल ने सीएम से की मुलाकात

बताया जा रहा है कि आज रविवार को दिल्ली जाने से पहले हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ओकओवर पहुंची थी। यहां पर उन्होंने सीएम सुक्खू से काफी देर तक संगठन को लेकर चर्चा की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम सुक्खू ने संगठन के लिए कुछ नाम भी रजनी पाटिल को सुझाए हैं। जिन्हें आने वाले समय में संगठन में जिम्मेदारी मिल सकती है।

 

यह भी पढ़ें : चमोली एवलांच : बर्फ में दबे हिमाचल के 2 मजदूरों की मिली देह, 5 अभी लापता

रजनी पाटिल और सीएम सुक्खू दिल्ली रवाना

आज रविवार को ओकओवर में मुंख्यमंत्री से संगठन को लेकर चर्चा करने के बाद सीएम सुक्खू और रजनी पाटिल करीब 12 बजे हेलीकॉप्टर से दिल्ली के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि कल सोमवार को रजनी पाटिल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड- अब इन महीनों में पड़ेगी प्रचंड गर्मी, हीटवेव छुड़ाएगी पसीने

जल्द हो सकता है कार्यकारिणी का गठन

सूत्रों की मानें तो हिमाचल कांग्रेस के संगठन का प्रारूप लगभग तय हो चुका है। अब हाईकमान से चर्चा के बाद इसका ऐलान होना बाकी है। कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में क्षेत्रीय, जातीय समीकरणों को ध्यान में रखा जाएगा और युवा चेहरों को संगठन में जगह दी जाएगी। हालांकि माना जा रहा है कि इस कार्यकारिणी का आकार छोटा होगा। 

 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू दिल्ली दौरे पर: नए संगठन को लेकर करेंगे चर्चा, शिमला बैठे नेताओं की धुकधुकी बढ़ी


बता दें कि रजनी पाटिल तीन दिन तक हिमाचल में रहीं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों से संगठन के बारे में चर्चा की। बैठकों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार और संगठन के बीच तालमेल ना होने की शिकायत भी की थी। जिस पर रजनी पाटिल ने आश्वासन दिया था कि वह शीर्ष नेतृत्व के समक्ष इस मामले को रखेंगी। हाईकमान अगले एक.दो दिनों के भीतर ही इसे लेकर समन्वय समिति का गठन करेगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख