#हादसा

March 2, 2025

चमोली एवलांच : बर्फ में दबे हिमाचल के 2 मजदूरों की मिली देह, 5 अभी लापता

बर्फीले तूफान में अभी 5 लापता

शेयर करें:

himachal news

शिमला। उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा क्षेत्र में हाल ही में आए एक भीषण एवलांच में कई मजदूर फंस गए। इस घटना में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें दो हिमाचल प्रदेश के निवासी भी शामिल हैं। साथ ही, पांच अन्य मजदूर अब भी लापता हैं। 

मृतकों की पहचान

हिमस्खलन में मारे गए मजदूरों की पहचान जितेंद्र सिंह और मोहिंदर पाल (हिमाचल प्रदेश), मंजीत यादव (उत्तर प्रदेश) और आलोक यादव (उत्तराखंड) के रूप में हुई है। ये सभी मजदूर चमोली जिले में एक निर्माण कार्य में लगे हुए थे। इस हादसे के बाद, घटनास्थल पर बचाव कार्य तेज़ कर दिया गया है, लेकिन अब तक कई लोग लापता हैं और चार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड- अब इन महीनों में पड़ेगी प्रचंड गर्मी, हीटवेव छुड़ाएगी पसीने

लापता में एक हिमाचल से 

हिमस्खलन के दौरान, पांच मजदूर लापता हो गए हैं जिनमें हरमेश चंद (हिमाचल प्रदेश), आशोक (उत्तर प्रदेश), अनिल कुमार और अरविंद कुमार सिंह (उत्तराखंड) शामिल हैं। इन मजदूरों की तलाश जारी है। 

अगल-अगल राज्य से हैं मजदूर

इस हादसे के समय कुल 55 लोग फंसे हुए थे, जिनमें बिहार के 11, उत्तर प्रदेश के 11, उत्तराखंड के 11, हिमाचल प्रदेश के सात, और जम्मू-कश्मीर तथा पंजाब का एक-एक मजदूर शामिल हैं। इनमें से कुछ मजदूरों का अब तक कोई पता नहीं चला है और उनके मोबाइल नंबर भी गायब हैं।

 

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में बर्फ का पहाड़ टूटने से हिमाचल के 7 मजदूर फंसे, नाम आए सामने

बचाव और राहत कार्य जारी

माणा क्षेत्र में एवलांच की घटना के बाद से बचाव कार्य तेज़ कर दिया गया था। शनिवार को रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत 17 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इससे पहले, 33 अन्य मजदूरों को बचा लिया गया था। 

अस्पताल पहुंचाए जा रहे घायल

इस हादसे में चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए थे और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वर्तमान में, स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है और खोजबीन का कार्य जारी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख