#राजनीति

August 1, 2025

दिल्ली रवाना हुए सीएम सुक्खू: कैबिनेट विस्तार के संकेत; आपदा पीड़ितों को दिलाएंगे वन भूमि

सीएम सुक्खू आपदा राहत और संगठन विस्तार पर करेंगे केंद्रीय नेताओं से चर्चा

शेयर करें:

CM Sukhu left delhi

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज शुक्रवार सुबह राजधानी शिमला से दिल्ली रवाना हो गए। तीन दिवसीय इस दौरे के दौरान वे केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों और कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। उनके कार्यक्रम के अनुसार वे 3 अगस्त को शिमला लौट सकते हैं। मुख्यमंत्री का दिल्ली जाना पहले हेलीकॉप्टर से तय था, लेकिन खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। इसके बाद उन्होंने सड़क मार्ग से चंडीगढ़ के लिए यात्रा शुरू की। चंडीगढ़ से वे शुक्रवार अपराह्न 3रू30 बजे विमान के माध्यम से दिल्ली पहुंचेंगे।

आपदा प्रभावितों के लिए वन भूमि की मांग

मुख्यमंत्री का यह दौरा राज्य में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदाओं के मद्देनज़र बेहद अहम माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सुक्खू केंद्र सरकार से उन प्रभावित परिवारों के लिए विशेष सहायता की मांग करेंगे, जिनके घर और जमीन आपदा की चपेट में आ गई है। कई प्रभावित परिवारों के पास अब पुनर्निर्माण के लिए भूमि तक नहीं बची है। सीएम सुक्खू इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री से मुलाकात कर सकते हैं और फॉरेस्ट कंजर्वेशन एक्ट में विशेष छूट की मांग रख सकते हैं, ताकि प्रभावितों को घर बनाने के लिए वन भूमि उपलब्ध कराई जा सके।

 

यह भी पढ़ें : लॉटरी पर गरमाई सियासत: जयराम बोले- प्रदेश को बर्बादी की तरफ धकेल रही सुक्खू सरकार

पीएम मोदी से भी मिलने की संभावना

माना जा रहा है कि यदि समय मिला तो मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं। वे प्रदेश में बादल फटने और भूस्खलन जैसी आपदाओं से हुए नुकसान की जानकारी देंगे और राहत व पुनर्वास कार्यों के लिए अतिरिक्त मदद की मांग कर सकते हैं। इससे पहले भी वे दो सप्ताह पहले दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर हिमाचल के मुद्दों पर चर्चा कर चुके हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सालगिरह की पार्टी मनाने के बाद नहर में डूबे थे दो दोस्त, 6 दिन बाद मिली देह

कांग्रेस हाईकमान से संगठन और कैबिनेट पर चर्चा

मुख्यमंत्री का यह दौरा राजनीतिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। पार्टी सूत्रों के अनुसार वे कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान राज्य में लंबे समय से लंबित संगठनात्मक बदलाव और संभावित कैबिनेट विस्तार पर बातचीत हो सकती है। गौरतलब है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के गठन को लगभग 9 महीने बीत चुके हैं, लेकिन पार्टी अब तक पूर्णकालिक संगठन नहीं बना पाई है।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में रसोई का बोझ हल्का- LPG सिलेंडर के दामों में बड़ी गिरावट, जानें कितना रुपए सस्ता हुआ

यह नेता मंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे

वर्तमान में राज्य मंत्रिमंडल में एक पद रिक्त है, जिसे भरने की चर्चा भी जोरों पर है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर इस पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। बताया जा रहा है कि दिसंबर में सुक्खू सरकार के तीन साल पूरे होने से पहले यह रिक्त पद भरा जा सकता है। मुख्यमंत्री का यह दौरा न केवल आपदा राहत के मोर्चे पर बल्कि राजनीतिक समीकरणों के लिहाज़ से भी अहम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि दिल्ली में उनकी इन बैठकों से हिमाचल प्रदेश के लिए क्या ठोस नतीजे निकलते हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में अब यहां फटा बादल- बाढ़ ने नहीं दिया संभलने का वक्त, हर तरफ फैला मलबे का सैलाब

लोगों की सुनी समस्याएं

इससे पहले सीएम सुक्खू ने आज शिमला में प्रदेश भर से आए लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने हर विषय पर विस्तार से चर्चा कर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएम सुक्खू ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम हमारी सरकार का लोगों से सीधा जुड़ाव और पारदर्शी शासन की दिशा में मजबूत क़दम है। हमारा प्रयास है कि हर व्यक्ति की बात सुनी जाए और उस पर ठोस निर्णय भी लिए जाएं।

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें। 

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख