राजनीति

#राजनीति

February 14, 2026

सीएम सुक्खू ने खाली खजाने से पच्छाद में कर दी धनवर्षा, लगा दी घोषणाओं की झड़ी

सीएम सुक्खू ने बीजेपी को बताया कलयुगी भाजपा, जिसमें सिर्फ सत्ता पाने की भूख

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

cm sukhu jairam thakur

नाहन। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां में आज सियासी और विकासात्मक हलचल एक साथ देखने को मिली। प्रदेश की खराब आर्थिक स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने पहले सराहां दौरे पर योजनाओं की झड़ी लगा दी। लगभग 32 करोड़ रुपये की लागत से सात विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कर उन्होंने क्षेत्र को कई सौगातें दीं।

 

यह दौरा इसलिए भी खास रहा क्योंकि यह क्षेत्र हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की कर्मभूमि रहा है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में डॉ परमार की सोच को याद करते हुए कहा कि गांवों और किसानों को सशक्त बनाना ही असली विकास है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: आर्थिक संकट के बीच 11 दिन के केरल दौरे पर गई सीएम सुक्खू की टीम, 10 सदस्य शामिल

अदरक के समर्थन मूल्य की घोषणा

मुख्यमंत्री ने जिला सिरमौर के किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए आगामी बजट में अदरक का समर्थन मूल्य तय करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार दूध का समर्थन मूल्य बढ़ाया गयाए उसी तर्ज पर अब अदरक उत्पादकों को भी राहत दी जाएगीए जिससे पहाड़ी किसानों की आय में वृद्धि होगी।

सराहां अस्पताल को बड़ी सौगात

सराहां के सिविल अस्पताल को 100 बिस्तरों तक विस्तारित करने, चिकित्सकों के नए पद सृजित करने तथा अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की गई। इससे पच्छाद क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को राहत मिलेगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शगुन के पैसों से शुरू हुआ विवाद- पत्नी ने निगला जह.र, पति ने छिड़क दिया पेट्रोल- हुआ अरेस्ट

खराब आर्थिक हालात के बीच बड़ा संदेश

प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि संसाधनों की कमी के बावजूद विकास कार्य नहीं रुकेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के हित सर्वोपरि हैं और सरकार हर परिस्थिति में प्रदेश की जनता के साथ खड़ी है।

विपक्ष पर तीखा प्रहार

अपने लगभग चालीस मिनट के संबोधन में मुख्यमंत्री ने हिमाचल की भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सत्ता की राजनीति में उलझी हुई है और जनता की समस्याओं से उसका कोई सरोकार नहीं है। सीएम सुक्खू ने  हिमाचल की भाजपा को कलयुगी बीजेपी बताया, जो सिर्फ प्रदेश की सत्ता पाने के लिए हर समय लालयित रहती है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल BREAKING: खाई में लुढ़की कार, मां-बेटे समेत 4 की मौके पर ही मौ.त- एक की हालत नाजुक

 

उन्होंने राजस्व घाटा अनुदान के मुद्दे पर हुई बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि अन्य दलों ने सहयोग का आश्वासन दिया, लेकिन भाजपा ने बैठक से बाहर जाने का रास्ता चुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षों से मिल रही राजस्व घाटा अनुदान की राशि बंद होने से प्रदेश पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है, फिर भी राज्य सरकार अपने दम पर विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख