#अपराध
February 14, 2026
हिमाचल : शगुन के पैसों से शुरू हुआ विवाद- पत्नी ने निगला जह.र, पति ने छिड़क दिया पेट्रोल- हुआ अरेस्ट
सास-बहू के झगड़े में झुलसी महिला, पति-सास गिरफ्तार
शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में कोटली उपमंडल के सपलोह गांव में सामने आए महिला को जलाने के मामले में अब नए और चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। शगुन के पैसों को लेकर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी महिला का इलाज अभी भी पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
पीड़िता नीलम ठाकुर करीब 30 प्रतिशत तक झुलस गई है। पहले उसे जोनल अस्पताल मंडी लाया गया, जहां से नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया। फिलहाल महिला बयान देने की स्थिति में नहीं है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : मसाज की आड़ में देह व्यापार- 4 स्पा सेंटरों पर छापेमारी, 17 लड़कियों का रेस्क्यू; कई अरेस्ट
पुलिस जांच में सामने आया है कि विवाद की शुरुआत दिसंबर महीने में हुई थी। नीलम के सात वर्षीय बेटे की जन्मतिथि पर घर में कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान रिश्तेदारों ने शगुन के रूप में पैसे दिए थे, जिन्हें नीलम की सास हिमा देवी ने अपने पास रख लिया। नीलम पिछले तीन-चार दिनों से उन पैसों की मांग कर रही थी, जिसको लेकर घर में लगातार तनाव बना हुआ था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल BREAKING: खाई में लुढ़की कार, मां-बेटे समेत 4 की मौके पर ही मौ.त- एक की हालत नाजुक
बताया जा रहा है कि वीरवार को इसी बात पर सास-बहू के बीच फिर से कहासुनी हो गई। डांट से आहत होकर नीलम ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद पति ठाकर दास के साथ भी उसका झगड़ा हुआ और मामला और बिगड़ गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : मजे में लिया पहला डोज- फिर प्राइवेट पार्ट में लेने लगा इंजेक्शन, चिट्टे ने तबाह की एक और जिंदगी
आरोप है कि गुस्से में आकर ठाकर दास घर में खड़ी गाड़ी से पेट्रोल निकालकर लाया और पत्नी नीलम पर छिड़ककर आग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और महिला को अस्पताल पहुंचाया। समय रहते आग बुझा दी गई, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी।
नीलम के पिता कृष्ण चंद निवासी जलौण ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को पति और सास लंबे समय से मानसिक और पारिवारिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: मंदिर गेट पर अचेत पड़ा रहा ट्रक चालक, शराबी समझ किसी ने नहीं की मदद- हुई मौ.त
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़िता के पति ठाकर दास और सास हिमा देवी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि महिला के बयान के बाद कई और अहम तथ्य सामने आ सकते हैं। फिलहाल हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।
बता दें कि ठाकर दास और उसकी पत्नी ने 10 साल पहले ही लव मैरिज की थी। जिसके बाद पीड़िता के मायके पक्ष का कहना है कि शादी के बाद ही दोनों के बीच तनाव बढ़ने लगा और ठाकर दास उनकी बेटी को छोटी-छोटी बातों पर तंग करने लगा। इसी शादी से पीड़िता के 2 बच्चे भी हैं और उन्हीं में से छोटे बच्चे के जन्मदिन पर विवाद बड़ा।