#हादसा
February 14, 2026
हिमाचल BREAKING: खाई में लुढ़की कार, मां-बेटे समेत 4 की मौके पर ही मौ.त- एक की हालत नाजुक
चार की मौत एक घायल
शेयर करें:

रिकांगपिओ। हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में सुबह-सवेरे एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यहां एक कार अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, हादसा जिला किन्नौर के भावानगर उपमंडल में आज शनिवार सुबह करीब 7 बजे पेश आया है। बताया जा रहा है कि कार नंबर HP-26 B-8999 टापरी से जानी की ओर जा रही थी। पहाड़ी और संकरे मार्ग पर चलते हुए अचानक वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : मसाज की आड़ में देह व्यापार- 4 स्पा सेंटरों पर छापेमारी, 17 लड़कियों का रेस्क्यू; कई अरेस्ट
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि आसपास गूंजती चीख-पुकार से पूरा इलाका दहल उठा। आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। राहत-बचाव कार्य में जुट गए। हादसे के बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। खाई में गिरे वाहन से लोगों को बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों की मदद भी ली गई। सभी को गंभीर हालत में तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : रोते हुए बोला एंबुलेंस चालक- अब विदेश में करूंगा नौकरी, यहां हमारी कोई कीमत नहीं
अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे में मां-बेटे की भी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : मजे में लिया पहला डोज- फिर प्राइवेट पार्ट में लेने लगा इंजेक्शन, चिट्टे ने तबाह की एक और जिंदगी
हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग भी की है, क्योंकि जानी संपर्क मार्ग पहाड़ी और जोखिम भरा माना जाता है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: मंदिर गेट पर अचेत पड़ा रहा ट्रक चालक, शराबी समझ किसी ने नहीं की मदद- हुई मौ.त
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए PHC टापरी पहुंचाया है। कार्यवाहक एसपी एवं डीएसपी भावानगर राजकुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि तेज रफ्तार या सड़क की स्थिति इसकी वजह हो सकती है।