#राजनीति

March 12, 2025

भाजपा बोली- इतिहास की सबसे निकम्मी है सुक्खू सरकार, 27 को विधानसभा का घेराव 

झूठ, भ्रष्टाचार, आर्थिक बदहाली और नशे की समस्या से निपटने में नाकामी का आरोप 

शेयर करें:

JAIRAM THAKUR

शिमला। भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार को राज्य के इतिहास की सबसे निकम्मी सरकार बताते हुए 27 मार्च को विधानसभा के घेराव का ऐलान किया है। बुधवार को शिमला में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के साथ एक संयुक्त प्रेस वार्ता में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि विधानसभा का घेराव करने राज्यभर से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता एकजुट होंगे। 

 

राजीव बिंदल ने कहा कि अगर झूठ बोलने में कोई सरकार पीएचडी है तो वह वर्तमान कांग्रेस सरकार है। छह गारंटियां पूरी नहीं की गई और बातें बड़ी हो रही हैं। कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री के मित्रों की मौज है। आम जनता परेशान है। सुक्खू सरकार में हर कोई परेशान है और लोग ठगा महसूस कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : जयराम सरकार ने बिगाड़ी हिमाचल की आर्थिक स्थिति, सीएम सुक्खू ने साधा निशाना

 

सदन के भीतर और बाहर घेरेंगे: जयराम


जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा के अंदर और बाहर  भाजपा वर्तमान कांग्रेस सरकार को घेरेगी। जयराम ने कहा कि वर्तमान सरकार केवल मात्र झूठे वादे, झूठे बातों वाली सरकार बन कर रह गई है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप है। नशे और चिट्टे की तस्करी एक गंभीर मुद्दा बन गया है। लेकिन सरकार विधानसभा में चर्चा को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भूमाफिया को सरकार का संरक्षण है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: एशिया की सबसे लंबी सुरंग बनकर तैयार, अजूबे से कम नहीं- यहां जानें डिटेल

 

2 महीने में नशे की ओवरडोज से 10 की मौत


जयराम ने कहा, प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तहस-नहस कर दिया गया है। दो माह में 10 से ज्यादा मृत्यु नशे के ओवरडोज से हो गई है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्यपाल की अभिभाषण में झूठ पेश किया गया। सरकार आपदा के समय मंदिरों से अंशदान लेती रही है, लेकिन वर्तमान सरकार मंदिरों के पैसे से सरकारी योजनाएं चलाना चाहती है. सरकार के लोग मंदिरों से पैसा लेने के बाद से मुकर रहे हैं, लेकिन हणोगी मंदिर, नैना देवी और ज्वालाजी मंदिर से पैसा लिया गया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख