राजनीति

#राजनीति

March 27, 2025

विधानसभा के बाहर भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, सुक्खू सरकार को बताया माफिया का संरक्षक

सुक्खू सरकार के खिलाफ गरजी भाजपा, की जोरदार नारेबाजी

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal BJP Protest Shimla

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बहार चौड़ा मैदान में आज भारतीय जनता पार्टी ने विशाल धरना प्रदर्शन किया। इस धरने प्रदर्शन में प्रदेश भर के सैंकड़ों पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे। भाजपा ने कांग्रेस सरकार की नाकामियों को उजागर करते हुए इस महाधरने के माध्यम से सरकार के खिलाफ आवाज उठाई। वहीं भाजपा विधायक भी विधानसभा का बहिष्कार करते हुए इस धरने में शामिल हुए। 

झूठ बोल हासिल की सत्ता

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जनता से झूठे वादे कर सत्ता हासिल की। कांग्रेस ने चुनाव से पहले महिलाओं को 1500 1500 रुपए देने, पांच लाख नौकरियों देने का वादा। 300 यूनिट फ्री बिजली, गाय भैंस का दूध 80 और 100 रुपए खरीदने के अलावा गोबर खरीद का वादा किया था, जिसे सरकार ने आज तक पूरा नहीं किया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : कार से घर जा रहा था युवक, रास्ते में खड़ा था काल- सदमे में परिवार

कांग्रेस सरकार ने माफिया को दिया संरक्षण

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार पर नशा माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि सुक्खू सरकार चिट्टा माफिया को संरक्षण दे रही है, जिससे प्रदेश में चिट्टा माफिया बेखौफ होकर कारोबार कर रहे हैं। प्रदेश में खनन माफिया, चिट्टा माफिया, शराब माफिया, कबाड़ माफिया और ट्रांसफर माफिया बेलगाम होकर लूट मचा रहे हैं। लेकिन सरकार इस पर मौन बन कर तमाशा देख रही है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश में आए दिन गोलीकांड, हत्याएं हो रही है।

सुक्खू सरकार के शासन में फल फूल रहे चिट्टा तस्कर

वहीं प्रदेश भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि हिमाचल में जंगलराज हावी हो चुका है। प्रदेश की बहन बेटियां अब अपने आप को घरों में भी सुरक्षित महसूस नहीं मान रही हैं। प्रदेश में आए दिए गैंगबार हो रहे हैं। प्रदेश का युवा चिट्टे से अपनी जान गंवा रहा है। बावजूद इसके सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 10 दिन से लापता था शख्स, नाले में पड़ा मिला- परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

कानून व्यवस्था की उड़ी धज्जियां

वहीं राजीव बिंदल ने कहा कि देवभूमि कहा जाने वाला हिमाचल आज गोली बारी के लिए जाना जा रहा है। चंबा में युवक की नृशंस हत्या के बाद प्रदेश भर में हत्याओं की बाढ़ आ गई। नए साल से अब तक ही 14 से अधिक लोगों की हत्याएं हो चुकी हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ी हुई हैं। कांग्रेस सरकार ने देवी देवताओं के प्रदेश को माफियाओं का प्रदेश बना दिया गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 'प्रधान जी' ने IRDP में डाले अपने चहेतों के नाम, अब दे रहे गोलमाल जवाब

 

बता दें कि शिमला के चौड़ा मैदान में भाजपा के इस महाधरने प्रदर्शन में सैंकड़ों लोग पहुंचे हुए थे। इस दौरान काफी लोग मंच पर भी चढ़ गए। जिससे मंच के टूटने का खतरा बन गया। जिसे देखते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल को कुछ कार्यकर्ताओं को मंच से नीचे उतारा पड़ा। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख