राजनीति

#खेल

April 17, 2025

एशिया कप में दिखेगा हिमाचल का लाल- टीम इंडिया में हुआ चयन, गांव में खुशी की लहर

भूटान में आयोजित होने वाले थर्ड पेसापालो एशिया कप में लेंगे भाग

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

PRAKASH THAKUR PESAPALLO INDIA TEAM

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के टिंबी गांव के रहने वाले पेसापालो खिलाड़ी प्रकाश ठाकुर ने एक बार फिर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। उनका चयन अगले माह भूटान में आयोजित होने वाले थर्ड पेसापालो एशिया कप के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 27 से 30 मई तक आयोजित होगी, जिसमें प्रकाश सीनियर इंडिया टीम से खेलते नजर आएंगे। उनके चयन से पूरे शिलाई क्षेत्र में खुशी की लहर है।

फिनलैंड का राष्ट्रीय खेल, भारत में बढ़ रही पहचान

पेसापालो को फिनिश बेसबॉल के नाम से भी जाना जाता है। यह खेल मूल रूप से फिनलैंड का राष्ट्रीय खेल है, जो अमेरिकी बेसबॉल और पारंपरिक बल्ले-बॉल खेल का मिश्रण है। इसमें एक टीम गेंद को मारकर और बेस से भागकर स्कोर बनाने की कोशिश करती है, जबकि दूसरी टीम रनर्स को आउट करने के प्रयास में होती है।

 

यह भी पढ़ें: पहाड़ों में फिर से आफ़त: तेज़ हवाओं ने डराया, भारी बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी

2016 में की थी शुरुआत, आज है इंटरनेशनल खिलाड़ी

प्रकाश ठाकुर ने पेसापालो खेल की शुरुआत वर्ष 2016 में की थी। उन्होंने इसकी ट्रेनिंग केरल से प्राप्त की और धीरे-धीरे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। वर्ष 2018 में नेपाल में आयोजित साउथ एशियन चैंपियनशिप में उन्होंने भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता। वहीं 2019 में पुणे में हुए वर्ल्ड कप में उन्हें टीम इंडिया की कप्तानी का मौका भी मिला।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: पूर्व मंत्री को धमकाने वाला आरोपी अरेस्ट- किसने रची साजिश? अब होगा खुलासा

प्रदेश के लिए सिल्वर, देश के लिए सम्मान

प्रकाश ने न केवल भारत के लिए बल्कि हिमाचल प्रदेश के लिए भी कई गौरवपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। वर्ष 2023 में बिलासपुर में हुए फर्स्ट पेसापालो फेडरेशन कप में उन्होंने हिमाचल की कप्तानी करते हुए प्रदेश को सिल्वर मेडल दिलाया। इसी वर्ष शिरडी में आयोजित इंडिया कैंप में उन्हें बेस्ट प्लेयर अवार्ड से नवाजा गया।

 

यह भी पढ़ें: HRTC बना कमाऊ पूत- पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़े, राजस्व विभाग में 131 करोड़ का इजाफा

2024 में भी सिल्वर, अब नजर एशिया कप पर

वर्ष 2024 में हरियाणा के मुलाना में हुई 15वीं पेसापालो नेशनल चैंपियनशिप में भी प्रकाश ने हिमाचल की ओर से कप्तानी करते हुए सिल्वर मेडल जीता। अब एक बार फिर वह एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रकाश ने बताया कि उन्हें पेसापालो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से सिलेक्शन लेटर प्राप्त हो चुका है। उनका कहना है कि वे एशिया कप में देश के लिए शानदार प्रदर्शन करने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: दो साल में क्रिप्टो घोटाले के किंगपिन सुभाष को पकड़ नहीं पाई हिमाचल पुलिस, अब दिया अल्टीमेटम

गृह क्षेत्र में जश्न का माहौल

प्रकाश ठाकुर के चयन से उनके गृह क्षेत्र शिलाई की अशयाड़ी पंचायत सहित पूरे जिला सिरमौर में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने उन्हें और उनके परिजनों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी हैं। सभी को उम्मीद है कि प्रकाश इस बार भी भारत के लिए पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख