#राजनीति

November 11, 2025

कांग्रेस के मंच पर BJP विधायक : CM सुक्खू की तारीफों के बांधे पुल, दोनों पार्टियों को दी नसीहत

CM सुक्खू ने आपदा प्रभावितों को बांटी राहत राशि

शेयर करें:

Himachal Relief Fund CM Sukhu Anil Sharma

मंडी। हिमाचल प्रदेश की राजनीति में जहां आमतौर पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला थमता नहीं, वहीं राजनीतिक मंचों पर विरोधी दल के नेताओं को जगह मिलना तो और भी दुर्लभ बात है। लेकिन इस बार परंपरा बदली दिखी।

CM सुक्खू के साथ दिखे BJP विधायक

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा राहत कार्यक्रम के मंच पर विपक्ष के विधायक को शामिल कर नई पहल की है। CM सुक्खू ने भाजपा विधायक अनिल शर्मा को ना सिर्फ मंच पर जगह दी, बल्कि उन्हें जनता को संबोधित करने का मौका भी दिया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल के सरकारी स्कूल का हाल बेहाल : मंदिर में लग रही क्लास, बच्चे परेशान

विधायक ने की CM की तारीफ

वहीं, मंडी सदर के भाजपा विधायक अनिल शर्मा न केवल मंच साझा करते नजर आए, बल्कि उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू की खुले मंच से सराहना भी की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में राजनीति से ऊपर उठकर सभी दलों को एकजुट होकर आपदा प्रभावितों की मदद करनी चाहिए-जो प्रदेश की राजनीति में आपसी सहयोग का एक दुर्लभ उदाहरण पेश करता है।

एकजुट होकर काम करें दोनों पार्टियां

विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि आपदा से हिमाचल को काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में इस समय लोगों को किसी पार्टी की नहीं बल्कि राहत की जरूरत है। BJP और कांग्रेस को एकजुट होकर काम करना होगा और लोगों की मदद करनी होगी।

यह भी पढ़ें: धर्मशाला में फिर गूंजेगा क्रिकेट का शोर: टी-20 के फाइनल में भिड़ेंगे भारत और साउथ अफ्रीका

हिमाचल के हित के लिए करें काम

उन्होंने कहा कि हिमाचल के हित के लिए दोनों पार्टियों को ऐसे कार्यक्रम बनाने होंगे- जो जनता को राहत दें। यह राहत सिर्फ आपदा प्रभावितों ही नहीं बल्कि किसानों-बागवानों के लिए भी मददगार हो।

कई सड़कें अभी भी बंद

विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि बरसात में हुई तबाही से कई सड़कों को काफी नुकसान हुआ है। हालात ऐसे हैं कि कई जगहों पर तो सड़कें ही नहीं बची हैं। कई इलाके ऐसे हैं जहां अभी तक सड़कों की बहाली नहीं हो पाई है- वहां मलबे का ढेर लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल रंजना केस : लड़के की उम्र का हुआ खुलासा, फोटो वायरल करने वाले थाने तलब

बगीचों में सड़ रहा सेब

उन्होंने कहा कि द्रंग विधानसभा की सनौर घाटी की सड़कें भी बंद पड़ी हुई हैं। जिस कारण लाखों-करोड़ों का सेब बगीचों में ही सड़ रहा है। सड़क मार्ग ना होने के कारण बागवान माल मंडियों तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं।

CM सुक्खू को दी बधाई

विधायक अनिल शर्मा ने CM सुक्खू की तारीफ करते हुए कहा कि जिनके मकान टूटे हैं, उन्हें 7 लाख रुपए देकर आपने बहुत पुण्य काम काम किया है। मैं आपको बधाई देना चाहूंगा।  उन्होंने CM सुक्खू से मांग की है कि जिन लोगों के मकान आपदा के कारण रहने लायक नहीं बचे हैं- उन लोगों को भी 7-7 लाख रुपया दिया जाए- ताकि वह दोबारा से शुरुआत कर सकें। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल : चलती बस में लड़की से नीचता, अस्पताल से घर जा रही थी बेचारी; बेशर्म आदमी ने...

सभी मेरा परिवार हैं

विदित रहे कि, कल मंडी के पड्डल मैदान में आपदा प्रभावितों को राहत राशि देने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में BJP विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि यहां मौजूद सभी मेरा परिवार हैं। मैं भी इन्हीं लोगों के बीच से आया हूं।

4914 पीड़ितों को 81 करोड़ की राहत

CM सुक्खू ने समारोह में 4914 आपदा प्रभावितों को कुल 81.28 करोड़ रुपये की राहत राशि वितरित की। इस दौरान 21 लोगों को मंच पर चेक दिए गए, जबकि बाकी के लाभार्थियों के खातों में राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की गई। CM सुक्खू ने आपदा प्रभावितों को पहली किश्त के तौर पर चार-चार लाख की धनराशि आवंटित की। CM ने कहा कि गृह निर्माण का कार्य शुरू होने पर दूसरी किश्त भी तुरंत प्रभाव से जारी कर दी जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख