राजनीति

#राजनीति

April 10, 2025

हिमाचल पहुंचे अनुराग: बोले-अपनी साख खो चुकी कांग्रेस, ना केंद्र में रही-ना राज्यों में बची साख

जो कांग्रेस वक्फ बिल पर कर रहे प्रदर्शन, उन्होंने ही कर रखा है जमीनों पर कब्जा

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Anurag thakur Kangra

कांगड़ा। उज्बेकिस्तान के ताशकंद में ग्लोबल लीडर बनने के बाद आज गुरुवार को पहली बार हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल पहुंचे। कांगड़ा एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने अनुराग ठाकुर का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस अधिवेशन से लेकर वक्फ बिल और तहव्वुर राणा को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

पिता को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

दरअसल अनुराग ठाकुर आज अपने पिता और पूर्व सीएम प्रो प्रेम कुमार धूमल के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हिमाचल पहुंचे। अनुराग ठाकुर ने पिता प्रो प्रेम कुमार धूमल के जन्मदिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मेरे पिता ने अपना संपूर्ण जीवन प्रदेश की सेवा में समर्पित किया है और जनता से मिला उन्हें अपार स्नेह व आशीर्वाद इसी का प्रमाण है।

 

यह भी पढ़ें : सांसद कंगना रनौत ने दिया विवादित बयान, बोलीं- कांग्रेस 'अंग्रेजों की भूली बिसरी औलाद'

कांग्रेस पर किया प्रहार

इस दौरान कांगड़ा एयरपोर्ट पर अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर भी जोरदार हमला किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज कांग्रेस ना तो केंद्र में है और ना ही अधिकांश राज्यों में वह अपनी साख बचा पाई है। इसके विपरित पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रदेश हर दिन नए कीर्तिमान बना रहा है।

वक्फ बिल पर घेरी कांग्रेस

अहमदाबाद में कांग्रेस के अधिवेशन पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से खत्म होने की कगार पर पहुंच चुकी है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस तीसरी बार चारो खाने चित हुई है। वहीं वक्फ बिल पर भी अनुराग ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि हिमाचल में भी कांग्रेस के कुछ नेताओं ने प्रदर्शन किए, जबकि सच्चाई यह है कि कई कांग्रेसी स्वयं वक्फ बोर्ड की जमीन पर अवैध कब्जा जमाए हुए हैं। उन्होंने प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें पहले वक्फ संशोधन बिल पढ़ना चाहिए, उसके बाद  प्रदर्शन करना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें : मोदी सरकार ने हिमाचल के इस अहम प्रोजेक्ट को दी मंजूरी, 1878 करोड़ रुपए किए मंजूर

 

इस दौरान अनुराग ठाकुर ने सच्चर कमेटी की रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठाए। उन्हांेने कहा कि आईटीसी विंडसर मैनर होटल को मात्र 12 हजार रुपए में देना इस भ्रष्टाचार का एक बड़ा उदाहरण है। सच्चर कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार वक्फ की जमीन से 12 हजार करोड़ का राजस्व आना था, लेकिन कांग्रेस की नीतियों से ऐसा नहीं हुआ।

 

यह भी पढ़ें : कंगना रनौत को सुक्खू सरकार ने दिया 440 वोल्ट का झटका, मनाली वाले घर से जुड़ा है मामला

सुक्खू सरकार को दिखाया आईना

अनुराग ठाकुर ने हिमाचल की आर्थिक स्थिति पर भी सुक्खू सरकार पर जमकर हमला बोला। अनुराग ने कहा कि हिमाचल की ट्रेजरी खाली हो चुकी है। सुक्खू सरकार इसका दोष केंद्र सरकार पर मढ़ रही है। जबकि सच्चाई यह है कि आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार केंद्र के बिना चल ही नहीं सकती। केंद्र ने अगर सहायता करना बंद कर दिया तो सुक्खू सरकार एक दिन भी नहीं चल पाएगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख