#विविध

January 9, 2026

सावधान! हिमाचल के इस जिले में फैला डायरिया, उल्टी-दस्त से दो लोगों की मौ*त; मचा हड़कंप

दूषित पानी को लेकर ग्रामीणों में आशंकाएं गहराने लगी हैं

शेयर करें:

WOMEN OLD MAN VOMITING DIARRHEA HAMIRPUR HOSPITAL HIMACHAL

हमीरपुर। हाल ही में मध्य प्रदेश के इंदौर में गंदे पानी के कारण बच्चों की मौत की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। अब कुछ ऐसी ही चिंता बढ़ाने वाली स्थिति हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से सामने आई है।

उल्टी-दस्त से दो लोगों की मौत

जिले में उल्टी-दस्त के कारण दो लोगों की मौत हो गई है। मामला सामने आने के बाद लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, गांव में एक साथ कई लोगों के बीमार पड़ने से लोग सहमे हुए हैं और दूषित पानी को लेकर आशंकाएं गहराने लगी हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में हरियाणा के युवकों की गुंडागर्दी : टैक्सी ड्राइवर पर बीच सड़क बरसाए लाठी-डंडे, PGI रेफर

गांव में महिला की मौत

आपको बता दें कि नादौन उपमंडल के गौना गांव में महिला की मौत के साथ ही आठ अन्य लोगों में भी उल्टी-दस्त (डायरिया) के लक्षण पाए गए हैं। मृतक महिला भी इसी समस्या से जूझ रही थी, हालांकि बताया जा रहा है कि वह पहले से किसी अन्य बीमारी से भी पीड़ित थी।

मौत का असली कारण

इसी वजह से फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है। जैसे ही मामला प्रशासन के संज्ञान में आया, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने खरीदी नई e-बस, चाबी हैदारबाद में भूल गए : तीन दिन ट्राले पर ही घूमती रही

स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची

स्वास्थ्य विभाग की टीम गुरुवार को गौना गांव पहुंची और प्रभावित लोगों की स्वास्थ्य जांच की। टीम ने बीमार लोगों को आवश्यक दवाइयां दीं और उन्हें साफ पानी पीने, उबला हुआ भोजन करने व स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी। विभागीय टीम का कहना है कि एक महिला की मौत की सूचना मिली है, जिसे उल्टी-दस्त की शिकायत थी, जबकि अन्य मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

क्या बोले अस्पताल के डॉक्टर?

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रारंभिक तौर पर महिला की मृत्यु हृदयाघात से होना मानी जा रही है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि चूंकि महिला को उल्टी-दस्त की शिकायत भी थी, इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत मेडिकल जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 2 बच्चों की मां संग चल रहा था अफेयर, पति और साथियों ने जमकर पीटा- म*र्डर केस में 5 अरेस्ट

बताया गया कि महिला को पहले क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया था। हालत बिगड़ने पर उसे नागरिक अस्पताल नादौन रेफर किया गया, जहां देर शाम उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

हालात पर लगातार नजर

BMO नादौन डॉ. राजेश भारद्वाज ने बताया कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। डॉक्टर गार्गी की अगुवाई में एक टीम को मौके पर भेजा गया है, जो मरीजों की स्थिति के साथ-साथ संभावित कारणों की भी जांच कर रही है। विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई और स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी।

यह भी पढ़ें : धर्मशाला छात्रा मामले में अपडेट: बड़े डॉक्टर करेंगे केस को स्टडी, नए खुलासों की उम्मीद

बुजुर्ग की भी मौत, बढ़ी चिंता

इसी बीच हमीरपुर जिले के थाना भोरंज क्षेत्र से भी एक और चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां टिक्कर भरयाइयां गांव के 69 वर्षीय रमेश कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रमेश कुमार पिछले तीन दिनों से दस्त से पीड़ित थे और उपचार के लिए दवाइयां ले रहे थे।

 

बीते दिन अचानक उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद परिजन उन्हें सिविल अस्पताल भोरंज लेकर पहुंचे। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया, लेकिन रात को दोबारा तबीयत बिगड़ने पर उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वीरवार को उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में एक फोन कॉल ने सैनिक को किया बर्बाद : CBI अफसर बन शातिरों ने लूटे 98 लाख

दूषित पानी को लेकर बढ़ी आशंका

लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। लोग इसे इंदौर की घटना से जोड़कर देख रहे हैं, जहां गंदे पानी के कारण बच्चों की जान चली गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते पेयजल स्रोतों की जांच और साफ-सफाई नहीं की गई, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

स्वास्थ्य विभाग-प्रशासन अलर्ट

फिलहाल स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं। पानी के स्रोतों की जांच, मरीजों की निगरानी और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मौतों के पीछे डायरिया, दूषित पानी या कोई अन्य कारण जिम्मेदार है, लेकिन इंदौर जैसी घटनाओं को देखते हुए लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी जा सकती।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख