#विविध

September 26, 2025

शादी के बाद एक्शन मोड में विक्रमादित्य सिंह: बोले - नई तकनीक से बनाई जाएंगी प्रदेश की नई सड़कें

प्रदेश में सड़क निर्माण में सुरंगों पर रहेगा ज्यादा फोकस 

शेयर करें:

Vikramaditya-singh-solan

सोलन। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह शादी के बाद एक बार फिर से पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गए हैं। शुक्रवार को सोलन में उन्होंने साफ कहा कि हिमाचल प्रदेश में सड़क निर्माण की दिशा और दशा बदलने जा रही है। आने वाले समय में जो भी नेशनल हाईवे और अन्य प्रमुख सड़कें बनाई जाएंगी, उनमें सुरंगों का विशेष प्रावधान किया जाएगा, ताकि प्राकृतिक आपदाओं के समय नुकसान को कम किया जा सके।

एनएच पर सुरंगों का होगा निर्माण

मंत्री ने उदाहरण देते हुए कहा कि ढली से रामपुर तक बनने वाले नेशनल हाईवे में भी अधिक से अधिक सुरंग निकालने की योजना पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि सुरंगों के निर्माण से न केवल यात्रा समय कम होगा, बल्कि भूस्खलन और प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली दिक्कतों को भी घटाया जा सकेगा। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल को राहत: केंद्र की मोदी सरकार ने जारी की करोड़ों की पहली किस्त, जानें कहां होगी खर्च

अवैध तरीके से डंपिंग की जांच के आदेश

लोक निर्माण मंत्री ने यह भी बताया कि प्रदेश में जहां.जहां अवैध तरीके से डंपिंग हो रही है, उसकी जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी ठेकेदार की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भविष्य में नई तकनीक से बनेंगी सड़कें

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विभाग की जल्द ही एक रिव्यू मीटिंग बुलाई जाएगी, जिसमें प्रदेश की मौजूदा स्थिति पर विस्तार से चर्चा होगी। इसके बाद वे स्वयं प्रदेश का दौरा करेंगे और जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य की सड़कों के निर्माण में नई तकनीक अपनाई जाएगी, ताकि सड़कें टिकाऊ बनें और आपदा जैसी परिस्थितियों में भी मजबूती से खड़ी रह सकें।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: शादी से खुश नहीं थी क्या 25 साल की नवविवाहिता ? खत्म कर लिया अपना जीवन

केंद्र से मिले हैं 1500 करोड़

उन्होंने बताया कि हाल ही में आई आपदा ने प्रदेश को भारी नुकसान पहुंचाया है। इसे देखते हुए केंद्र सरकार से लोक निर्माण विभाग को 1500 करोड़ रुपए मिले हैं। इस राशि के प्राप्त होते ही विभाग ने राज्यभर में अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि सभी बंद सड़कों को जल्द से जल्द बहाल किया जाए और इसके लिए आवश्यक टेंडर प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए।

जल्द प्रदेश की सभी बंद सड़कें होंगी बहाल

मंत्री ने कहा कि फिलहाल कुछ दूरदराज़ के क्षेत्रों की सड़कें अभी भी बंद हैंए लेकिन अधिकतर मार्ग बहाल कर दिए गए हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि दिल्ली से रामपुर तक नेशनल हाईवे की स्वीकृति मिल चुकी है और इस परियोजना में भी यह प्राथमिकता होगी कि ज्यादा से ज्यादा सुरंग बनाई जाएं, ताकि भविष्य में किसी भी आपदा की स्थिति में आम जनता को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: महिला के आरोप पर बोले SDM, रोजाना करती थी फोन.. घर तक पहुंच गई थी..

पत्नी के साथ सोलन पहुंचे थे विक्रमादित्य

विक्रमादित्य सिंह आज अपनी शादी के बाद सोलन जिला में पहुंचे थे। उन्होंने सोलन के कुमारहट्टी में आयोजित दिवंगत राजा वीरभद्र सिंह स्मृति बैडमिंटन टूर्नामेंट कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उनकी नई नवेली पत्नी अमरीन भी साथ थी। शादी के बाद मंत्री के इस नए तेवर से साफ है कि वह एक बार फिर पूरी ऊर्जा और जोश के साथ प्रदेश में विकास की गति को आगे बढ़ाने में जुट गए हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख