#विविध

May 17, 2026

पिता स्व. वीरभद्र सिंह की विरासत को आगे बढ़ा रहे विक्रमादित्य, पत्नी संग मां हाटू के दर पहुंचे; किया मेले का शुभारंभ

परिवार सहित मां हाटूवाली मंदिर पहुंचते थे वीरभद्र सिंह, अब बेटा निभा रहा परंपरा

शेयर करें:

Vikramaditya singh

शिमला। हिमाचल प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह को प्रदेश का 'विकास पुरुष' कहा जाता है। वीरभद्र सिंह ने अपने लंबे और बेमिसाल राजनीतिक सफर में न सिर्फ देवभूमि हिमाचल का चहुंमुखी विकास किया, बल्कि यहां की समृद्ध देव परंपराओं और लोक संस्कृति को भी सहेजने में अपना अतुलनीय योगदान दिया। अब उन्हीं के नक्शे कदम पर उनके बेटे और प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार में लोक निर्माण विभाग (PWD) का अहम जिम्मा संभाल रहे युवा मंत्री विक्रमादित्य सिंह चल रहे हैं।

विक्रमादित्य ने किया हाटू मेले का शुभारंभ

इसी कड़ी में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज रविवार को शिमला जिले के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक हाटू मेले का विधिवत शुभारंभ किया। यह भव्य हाटू मेला शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के अंतर्गत मशहूर पर्यटन स्थल नारकंडा से महज 8 किलोमीटर दूर, गगनचुंबी पहाड़ियों के बीच स्थित प्रसिद्ध मां हाटूवाली मंदिर परिसर में हर साल आयोजित होता है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल निकाय चुनाव: दोपहर एक बजे तक 63% मतदान, बुजुर्गों-युवाओं के जोश ने जीता दिल

पिता की परंपरा को बेटे ने रखा जीवंत

बता दें कि इस ऐतिहासिक मेले और मां हाटू की देव परंपराओं से वीरभद्र परिवार का बेहद गहरा और पुराना नाता रहा है। इससे पहले इस भव्य मेले का शुभारंभ विक्रमादित्य सिंह के पिता और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह हमेशा अपने पूरे परिवार के साथ यहां विशेष रूप से पहुंचकर करते थे। आज पिता के उन्हीं संस्कारों और नक्शे कदम पर चलते हुए विक्रमादित्य सिंह भी अपनी पत्नी के साथ पावन मां हाटूवाली के दरबार पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में मां हाटू की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया और इसके बाद हाटू मेले का विधिवत आगाज किया।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला, अब जेल से बाहर नहीं आएंगे खतरनाक कैदी, जानें वजह

ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत

रविवार को जैसे ही कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह अपनी पत्नी के साथ मंदिर परिसर पहुंचे, तो मां हाटू माता मंदिर कमेटी और स्थानीय ग्रामीणों ने फूलमालाएं पहनाकर और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों के साथ उनका जोरदार एवं भव्य स्वागत किया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर से वोट डालने निकला बुजुर्ग, पोलिंग बूथ के पास थमी सांसें- सदमे में परिवार

 

हाटू माता मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कंवर भूपेंदर सिंह ने मेले के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पावन हाटू मेला हर वर्ष ज्येष्ठ माह की संक्रांति के शुभ अवसर पर मनाया जाता है। इस बार भी यह मेला हर वर्ष की भांति बेहद हर्षोल्लास और धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है, जो अगले एक महीने तक लगातार चलेगा।

हजारों श्रद्धालु लेंगे मां का आशीर्वाद

कमेटी के अध्यक्ष भूपेंदर सिंह ने बताया कि एक महीने तक चलने वाले इस पारंपरिक मेले में मां हाटूवाली के दर्शन के लिए हिमाचल प्रदेश के कोने-कोने और बाहरी राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से मां के दर पर शीश नवाता है, मां उसकी झोली खुशियों से भर देती हैं। नवरात्रों और अन्य बड़े त्योहारों पर भी यहाँ भक्तों का तांता लगा रहता है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : 51 ग्राम चिट्टे के लिए साढ़े पांच साल चला केस, अब मिली महिला को कठोर सजा

इस वर्ष मंदिर परिसर की पवित्रता और स्वच्छता को बनाए रखने के लिए कमेटी ने एक बड़ा फैसला लिया है। मंदिर के ठीक आसपास इस बार कोई भी दुकान सजाने की अनुमति नहीं दी गई है, बल्कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी दुकानें मंदिर के नीचे बने मैदान में ही सजाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात

मेले में उमड़ने वाली भारी भीड़ और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के बेहद पुख्ता और कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कानून व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ रखने के लिए थाना प्रभारी जय देव की अगुवाई में भारी पुलिस बल और होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है। पुलिस की टीमें मेले की तमाम गतिविधियों, ट्रैफिक व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण पर लगातार पैनी नजर बनाए हुए हैं ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े और मेला शांतिपूर्वक संपन्न हो।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख