#विविध

October 8, 2025

स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के सामने से रातों रात हटा दिया पेड़, मचा बवाल; क्या बोले विक्रमादित्य

विक्रमादित्य सिंह ने बताया बूटा, सीएम ने जांच का दिया आश्वासन

शेयर करें:

virbhadra singh

शिमला। शिमला के रिज पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण से पहले नया विवाद पैदा हो गया है। यह विवाद एक पेड़ को हटाने को लेकर हुआ है, जिस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जांच के निर्देश दे दिए हैं। दरअसल रिज पर दौलत सिंह पार्क में स्थापित स्व राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के ठीक सामने एक सजावटी प्लांट था, जो रात रात गायब हो गायब हो गया है। अब इस मामले ने शहर में सियासी पारे को बढ़ाना शुरू कर दिया है।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का दिवाली तोहफा: इन कर्मचारियों का बढ़ाया मानदेय, दिहाड़ीदारों की बढ़ी दिहाड़ी

 

बता दें कि शिमला के रिज मैदान पर दौलत सिंह पार्क है, जहां पर सजावटी और चिनार के पेड़ लगाए गए हैं। इस पार्क में स्व वीरभद्र सिंह की प्रतिमा भी लगाई गई है, जिसका 13 अक्टूबर को उद्घाटन किया जाना है। इस उद्घाटन कार्यक्र में सोनिया गांधी सहित प्रियंका, राहुल जैसे बड़े नेताओं के आने की भी संभावना है। लेकिन वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के सामने से रातों रात एक पेड़ के गायब होने से अब इस अनावरण कार्यक्रम से पहले ही विवाद शुरू हो गया है। 

सीएम सुक्खू ने जांच का आश्वासन दिया

रिज मैदान पर प्रतिदिन टहलने आने वाले लोगों ने भी यहां से पेड़ के गायब होने पर आपत्ति जाहिर की है। उनका कहना है कि यह पेड़ स्व वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के सामने आने के चलते ही इस पेड़ को हटाया गया है। वहीं इस मामले में जब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि प्लांट किसने हटाया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में तुरंत जांच करवाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: छोटे भाई के बाद अब बड़े की भी सड़क हा*दसे ने छीन ली सांसें, चार बच्चों का था पिता

विक्रमादित्य सिंह ने स्थिति स्पष्ट की

वहीं इस मामले में लोक निर्माण विभाग के मंत्री और स्व वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वहां कोई पेड़ नहीं था। केवल एक बूटा था, जिसे कुछ समय के लिए शिफ्ट किया गया है। उनका कहना था कि किसी प्रकार की अनियमितता नहीं हुई है।

सोशल मीडिया पर नाराजगी

रिज पर सजावट और हरियाली को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों में नाराजगी देखने को मिली। शिमला के नागरिकों ने यह चिंता जताई कि रिज पर पहले से ही हरे.भरे पेड़.पौधों की संख्या कम है, और नगर निगम द्वारा पहले फूल और झाड़ियां हटाए जाने के बाद अब सजावटी प्लांट का गायब होना चिंताजनक है।

 

यह भी पढ़ें : बिलासपुर घटना - सुक्खू सरकार ने किया 4-4 लाख देने का ऐलान, जाने पूरी खबर

नगर निगम और वन विभाग का बयान

नगर निगम के अधिशासी अभियंता राजेश ठाकुर ने स्पष्ट किया कि निगम ने रिज से कोई पेड़ नहीं हटाया। वहीं, वन विभाग ने भी कहा कि रिज से किसी पेड़ के हटाए जाने की कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है। विभाग ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी कि वहां से कोई पेड़ हटाया गया या नहीं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : गहरी खाई में गिरी बोलेरो दीवाली से 12 दिन पहले बुझे दो घरों के चिराग

13 अक्टूबर को होगा अनावरण

शिमला रिज पर वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण 13 अक्टूबर को होना है। समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को विशेष आमंत्रण दिया गया है। खबर है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकती हैं। इस अनावरण कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह अनावरण समारोह राज्य की राजनीति और इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण होगाए इसलिए सभी तैयारियों को पूरी तरह दुरुस्त रखा जा रहा है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख