#विविध

March 29, 2025

हिमाचल में 2 हाइड्रो प्रोजेक्ट लगाएगा तेलंगाना, 40 साल बाद होगा हमारा, MOU किया साइन

CM सुक्खू की मौजूदगी में हुआ एमओयू 

शेयर करें:

Telangana govt  hydro projects himachal

शिमला। तेलंगाना सरकार हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति  में 400 और 120 मेगावाट के दो हाइड्रो प्रोजेक्ट लगाएगा। शिमला के पीटरहॉफ में CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की मौजूदगी में दोनों सरकारों के बीच एमओयू पर दस्तखत किए गए।

शर्तें मंजूर नहीं तो हम टेकओवर करेंगे

इस मौके पर सीएम सुक्खू ने बताया कि समझौते के अनुसार 40 साल बाद यह प्रोजेक्ट हिमाचल प्रदेश का होगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जो भी पावर प्रोजेक्ट सरकार की शर्तों को स्वीकार नहीं करेंगे, उन्हें हम टेकओवर कर लेंगे।

 

यह भी पढ़ें : मोदी सरकार का कर्मचारियों-पेंशनरों को तोहफा, बढ़ गया महंगाई भत्ता, जानें कितना और कब से

इन दो स्थानों पर लगेंगे प्रोजेक्ट्स

समझौते के दौरान तेलंगाना के डिप्टी सीएम मल्लू भट्टी विक्रमार्क के साथ दोनों राज्यों के प्रधान सचिव ऊर्जा भी मौजूद थे। तेलंगाना सरकार लाहौल-स्पीति के सेली में 400 मेगावाट का हाइड्रो प्रोजेक्ट लगाएगी। दूसरा प्रोजेक्ट मियाड़ में लगेगा, जो 120 मेगावाट का होगा। इस अवसर पर सीएम सुक्खू ने कहा कि हमारी सरकार तेलंगाना सरकार के हाइड्रो प्रोजेक्ट में पूर्ण सहयोग देगी। तेलंगाना सरकार द्वारा स्थापित किया जाने वाला हाइड्रो प्रोजेक्ट आत्मनिर्भर हिमाचल के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: कांग्रेस नेत्री की गाड़ी ने रॉन्ग साइड से इनोवा को मारी टक्कर, फिर जमाया रौब

देनी होगी 30 प्रतिशत तक रॉयल्टी

आपको बता दें कि इससे पहले सीएम सुक्खू ने मंगलवार को राज्य विधानसभा के बजट सत्र में कहा था पिछली सरकारों ने एनएचपीसी को केवल 12 प्रतिशत रॉयल्टी पर हाइड्रो प्रोजेक्ट्स दिए थे, लेकिन यह हिमाचल सरकार को मंजूर नहीं है। एनएचपीसी को दिए गए इन प्रोजेक्ट्स पर सरकार 12, 18 और 30 फीसदी की रॉयल्टी लेगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में नया नियम- प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाए बच्चे तो BPL सूची से कटेगा नाम

 

इसके अलावा 40 साल बाद राज्य सरकार को ये प्रोजेक्ट्स वापस लौटाने होंगे। उन्होंने विधानसभा के बजट सत्र में साफ कहा था कि अगर एनएचपीसी को ये शर्तें मंजूर नहीं हों तो सरकार उन प्रोजेक्ट्स का टेकओवर करेगी। इसके अलावा हिमाचल सरकार इन प्रोजेक्ट्स के लिए दी गई अतिरिक्त जमीन भी वापस लेगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख