राजनीति

#विविध

December 30, 2025

BREAKING: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला- छोटे व्यापारियों का एक लाख का कर्ज माफ करेगी सरकार

शिक्षा स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों में दो हजार पदों पर होगी भर्ती

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Sukhu cabinet Meeting shimla

शिमला। हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2025 की आखिरी कैबिनेट बैठक को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रोजगार और जनकल्याण को समर्पित कर दिया। राज्य सचिवालय में मंगलवार को हुई इस अहम बैठक में सुक्खू सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक क्षेत्रों में बड़े फैसले लेते हुए बेरोजगार युवाओं की झोली नौकरियों से भरने का ऐलान किया।  इसके अलावा सुक्खू सरकार ने छोटे व्यापारियों को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश की सुक्खू सरकार छोटे व्यापारियों के एक लाख तक के लोन को माफ करेगी।

छोटे कारोबारियों को लाभ

इस साल की अंतिम कैबिनेट बैठक प्रदेश के छोटे व्यापारियों के लिए काफी फायदेमंद साबित हुई है। सुक्खू सरकार ने छोटे व्यापारियों का एक लाख तक का कर्ज माफ करने का निर्णय लिया है। जिससे व्यापारियों में खुशी की लहर है। 

 

आज की कैबिनेट बैठक में  शहरी क्षेत्रों के छोटे कारोबारियों के लिए भी राहत भरा फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री लघु दुकानदार योजना के तहत ऐसे छोटे व्यापारियों, जिनकी वार्षिक आय 10 लाख रुपये से कम है, उनका एक लाख रुपये तक का ऋण माफ करने का निर्णय लिया गया है। इससे छोटे व्यवसायियों को आर्थिक मजबूती मिलने की उम्मीद है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 32 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार, सुक्खू सरकार की नई पहल ने खोले रोजगार के द्वार

सीबीएसई स्कूलों में होगी बंपर भर्ती

कैबिनेट ने राज्य के सरकारी सीबीएसई स्कूलों को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। बैठक में गणित विषय के 400 और अंग्रेजी विषय के 400 शिक्षकों के नए पद सृजित करने को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही प्रत्येक सीबीएसई स्कूल में एक.एक स्पेशल एजुकेटर का पद भी स्वीकृत किया गया हैए जिससे विशेष जरूरतों वाले विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सहयोग मिल सकेगा। इसके अलावा स्कूलों में व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए तीन.तीन मल्टी टास्क वर्कर रखने का भी फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़ें : "लो सुक्खू सरकार, आइना देखो"- 4 महीने से बंद पड़ी सड़क, गुस्साए ग्रामीणों ने कंधों पर ढोई कार

बीडीओ के पदों पर निकाली भर्ती

प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से कैबिनेट ने खंड विकास अधिकारियों (BDO) के 10 पदों को प्रत्यक्ष भर्ती के माध्यम से भरने की स्वीकृति दी। वहीं शिक्षा विभाग में करुणा मूलक आधार पर मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी देने और उनकी जॉइनिंग को भी मंजूरी प्रदान की गई हैए जिससे प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें : BREAKING : सवारियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 7 लोगों की मौ*त- कई पहुंचे अस्पताल

स्वास्थ्य विभाग में 800 पदों पर होगी भर्ती

स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए कैबिनेट ने मेडिकल कॉलेजों में 174 पद प्रोफेसर और 600 पद असिस्टेंट स्टाफ नर्स भरने की मंजूरी दी। इससे न केवल स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ की कमी दूर होगी, बल्कि मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएं भी मिल सकेंगी।

जूनियर इंजीनियर के पदों पर होगी भर्ती

इसके अलावा जल शक्ति विभाग में 40 पद जूनियर इंजीनियर के भरने को भी स्वीकृति दी गई है। इस फैसले से विभागीय कार्यों में तेजी आएगी और युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर सृजित होंगे।

यह भी पढ़ें : नए साल पर सुक्खू सरकार की नई व्यवस्था : अब बिजली के लिए मोबाइल की तरह करना होगा रिचार्ज

सुखाश्रय योजना में बदलाव

कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना में भी अहम संशोधन को हरी झंडी दी गई। अब ऐसे बच्चे, जिनके माता-पिता 70 प्रतिशत दिव्यांगता का सामना कर रहे हैं,  उन्हें भी इस योजना के तहत संरक्षण और सहायता का लाभ मिलेगा। सरकार के इस फैसले को सामाजिक सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।


कुल मिलाकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई वर्ष 2025 की इस अंतिम कैबिनेट बैठक में सरकार ने शिक्षाए स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में बड़े फैसले लेकर यह साफ संदेश दिया है कि युवाओं को नौकरी और जनता को राहत देना सुक्खू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख