राजनीति

#हादसा

December 30, 2025

BREAKING : सवारियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 7 लोगों की मौ*त- कई पहुंचे अस्पताल

बस के उड़े परखच्चे, लोगों की चीखों से दहला इलाका

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Almora Uttarakhand Bus Passengers

शिमला/उत्तराखंड। हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में आज सुबह-सवेरे एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। भिकियासैंण के पास सवारियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई है। हादसे के वक्त बस में महिलाओं समेत कई लोग सवार थे।

हादसे का शिकार हुई बस

हादसे के वक्त पूरा इलाका चीखों से दहल उठा। हादसे में सात लोगों की मौत होने की सूचना है। जबकि, कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस भयानक हादसे में बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

यह भी पढ़ें : अब लगाइए खूब तड़का: हिमाचल के डिपुओं में सस्ता हुआ सरसों तेल, यहां जानें नई कीमत

7 लोगों की मौत

आपको बता दें कि ये हादसा भिकियासैंण-विनायक-जालली मोटर मार्ग पर शिलापनी के पास पेश आया है। आज सुबह करीब 6 बजे द्वाराहाट से रामनगर के लिए निकली थी। इसी दौरान रास्ते में बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

गहरी खाई में गिरी बस

हादसे की सूचना मिलते ही राहत-बचाव कार्य शुरु किया गया। SDRF की टीम द्वारा सभी लोगों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। मगर हादसे में कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतकों की संख्या को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। जानकारी देते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भिकियासैंण के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह भी पढ़ें : नए साल पर सुक्खू सरकार की नई व्यवस्था : अब बिजली के लिए मोबाइल की तरह करना होगा रिचार्ज

(NOTE : अभी मृतकों और घायलों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। खबर लिखे जाने तक इतनी ही जानकारी मिल पाई थी। ज्यादा जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख