#विविध
September 8, 2025
आपदा से घिरे हिमाचल की मदद को आगे आए प्रदेश, 3 राज्यों ने दी 5-5 करोड़ सहायता राशि
त्रिपुरा और हरियाणा सरकार ने हिमाचल के आपदा राहत कोष भेजे 5-5 करोड़
शेयर करें:
शिमला। हिमाचल प्रदेश में हाल ही में आई भीषण प्राकृतिक आपदा भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ ने पूरे प्रदेश को गहरे संकट में डाल दिया है। इस आपदा से निपटने के लिए अब देश के विभिन्न हिस्सों से मदद के हाथ बढ़ने लगे हैं। केंद्र और राज्य सरकारों के साथ-साथ सामाजिक संगठन और आम नागरिक भी प्रभावितों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि इस वर्ष की विनाशकारी बारिश और उससे उपजे हालात से राहत पहुंचाने के लिए विभिन्न राज्य सरकारें सहयोग कर रही हैं। हाल ही में त्रिपुरा सरकार ने हिमाचल के आपदा राहत कोष में 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की है।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में दी गई यह सहायता प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने में बेहद उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार राहत और पुनर्वास कार्यों को युद्धस्तर पर अंजाम दे रही है।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार कल PM मोदी को हिमाचल की आपदा पर देगी प्रेजेंटेशन, मांगेंगे विशेष राहत पैकेज
इस क्रम में हरियाणा सरकार ने भी हिमाचल के लिए 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता भेजी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हुई मंत्रिमंडल की अनौपचारिक बैठक के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इससे पहले हरियाणा सरकार बाढ़ से प्रभावित जम्मू.कश्मीर और पंजाब को भी 5-5 करोड़ रुपये की सहायता दे चुकी है। अब हिमाचल की स्थिति को देखते हुए वहां के मुख्यमंत्री राहत कोष में भी मदद भेजी गई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: आपदा में ड्यूटी से गायब अधिकारी-कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, दो को किया निलंबित
मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि हरियाणा सरकार ने अपने सभी मंत्रियों, विधायकों और समर्थित विधायकों से एक माह का वेतन राहत कोष में देने का अनुरोध किया है ताकि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाई जा सके। साथ ही राज्य के अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों और औद्योगिक इकाइयों से भी सहयोग का आह्वान किया गया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री राहत कोष सभी के लिए खुला है, और कोई भी व्यक्ति या संस्था अपनी क्षमता और इच्छा अनुसार योगदान कर सकती है। एक पत्रकार द्वारा विपक्ष से योगदान के विषय में पूछे गए प्रश्न पर मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि यह राजनीति का समय नहीं है, यह सेवा का समय है। हम सबको मिलकर प्रभावितों की मदद करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : पूर्ण साक्षर बने हिमाचल के कर्मचारी नहीं लिख पाए CM सुक्खू का नाम, गलतियां देख उड़ा मजाक
वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सोमवार हिमाचल को पांच करोड़ की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। आज सोमवार को उन्होंने सहारनपुर से पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लिए तथा हल्द्वानी से उत्तराखंड के लिए राहत सामग्री से भरे ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना
हिमाचल में इस वर्ष मानसून ने भारी तबाही मचाई है। सड़कों के धंसने, पुलों के बहने, और कई क्षेत्रों में गांवों के संपर्क टूटने की घटनाओं ने जीवन पूरी तरह अस्त.व्यस्त कर दिया है। राहत कार्यों के दौरान स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ, सेना और वॉलंटियर टीमें दिन.रात जुटी हुई हैं।
अब जब देश के अन्य राज्य भी हिमाचल की ओर मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं, तो यह संकट की घड़ी में राष्ट्रीय एकता और सहानुभूति का मजबूत संदेश देता है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने भी देशभर से सहयोग देने वालों का आभार व्यक्त करते हुए कहा किए श्हम इस संकट से उबरेंगे, और यह तभी संभव होगा जब हम सब एकजुट होकर एक.दूसरे का साथ दें।
हिमाचल प्रदेश सरकार का मुख्यमंत्री राहत कोष सभी के लिए खुला है। योगदान देने के इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन ट्रांसफर के माध्यम से सहायता राशि भेज सकते हैं।