#विविध

March 27, 2025

हिमाचल ट्रैफिक पुलिस का ये कैसा रूल? MLA को सिर्फ 1500, आम आदमी को थमाया 20,000 का चालान

नो एंट्री में अनजाने से घुसा बाइक चालक

शेयर करें:

Shimla News

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर पुलिस के दोहरे मापदंड सामने आए हैं। टूटू क्षेत्र में नो एंट्री जोन में बाइक ले जाने पर एक आम नागरिक का 20 हजार रुपए का चालान काट दिया गया, जबकि कुछ दिन पहले एक विधायक की गाड़ी ने माल रोड पर नियम तोड़ा, लेकिन उसे सिर्फ 1500 रुपए का चालान देकर छोड़ दिया गया।

नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना

यह घटना बुधवार सुबह 8:15 बजे टूटू से पावर हाउस मार्ग पर हुई। इस सड़क पर रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक एकतरफा यातायात व्यवस्था लागू रहती है। वाहनों को केवल पावर हाउस से टूटू की ओर जाने की अनुमति है, लेकिन इसके विपरीत नहीं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : चलती बोलेरो पर गिरी चट्टानें, पत्थरों के नीचे दब गए डॉक्टर समेत 3 लोग

आम आदमी पर 20 हजार जुर्माना

बाइक सवार पंकज ठाकुर इस नियम से अनजान था और अपने घर जा रहा था। इसी बीच पुलिस ने उसे रोक कर 20 हजार रुपए का भारी चालान काट दिया। पंकज ने इसे अनुचित और भेदभावपूर्ण कार्रवाई बताया।

विधायक की गाड़ी पर मामूली जुर्माना

कुछ दिन पहले एक विधायक की गाड़ी ने माल रोड पर नो एंट्री जोन का उल्लंघन किया, लेकिन उसका चालान मात्र 1500 रुपए का किया गया। इस भेदभाव से जनता में आक्रोश है और पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल की वो देवी मां- जिनकी पवित्र झील में नहाने से मिट जाते हैं दुख-दर्द

DSP का जवाब- अनभिज्ञता जताई

इस मामले पर शिमला ट्रैफिक DSP संदीप से जब सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि रोजाना कई चालान किए जाते हैं और उन्हें इस विशेष मामले की कोई जानकारी नहीं है। आम नागरिकों का कहना है कि कानून सबके लिए समान होना चाहिए। पुलिस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आम लोगों पर भारी जुर्माना और नेताओं के लिए रियायत क्यों दी जा रही है?

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख