#विविध

March 7, 2025

हिमाचल: क्रिकेट ग्राउंड में चौकों-छक्कों की जगह पहाड़ी सिंगरों की तू-तू मैं-मैं, जमकर हुआ बवाल

नाटी किंग कुलदीप शर्मा और एसी एसी भारद्वाज में हुई तकरार

शेयर करें:

Kuldeep-sharma,AC-bhardwaj

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में नशा जागरूकता अभियान के तहत आयोजित क्रिकेट प्रीमियर लीग के मैच से पहले ही विवाद हो गया। ग्राउंड में क्रिकेट मैच की जगह अहम की लड़ाई शुरू हो गई। मैच से पहले दो पहाड़ी गायकों में जमकर बसहबाजी हो गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

खेल का मैदान बन जंग का अखाड़ा

दरअसल सोलन में नशा मुक्ति अभियान को लेकर निजी कॉलेज में सेलिब्रिटी का क्रिकेट मैच रखा गया था। लेकिन इस मैच के शुरू होने से पहले ही हिमाचल के दो चर्चित पहाड़ी गायक आपस में उलझ पड़े। ग्रीन हिल्स कॉलेज के मैदान में खेला जाने वाला यह मुकाबला बल्ले.गेंद के कौशल से ज्यादा दो मशहूर पहाड़ी गायकों - नाटी किंग कुलदीप शर्मा और एसी भारद्वाज  की आपसी तकरार के लिए यादगार बन गया। ग्राउंड में दोनों के बीच जमकर हुई तीखी बयानबाजी को देख कर दर्शक भी हैरान रह गए।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल का जवान पंचत्तव में हुआ विलीन, मां-बाप का था इकलौता बेटा, बहन ने दी मुखाग्नि

चौकों छक्कों की जगह बयान और गुस्सा

क्रिकेट के मैदान में चौकों छक्कों की जगह बयानों की बाउंसर और गुस्से की गुगली फेंकी जा रही थी।  क्रिकेट की पिच पर कबड्डी जैसे हालात बन गए, जहां हर कोई यह देखने के लिए रुका रहा कि यह भिड़ंत आखिर कहां तक जाएगी। माहौल इतना बिगड़ गया कि ग्रीन हिल्स इंजीनियरिंग कॉलेज के चेयरमैन को दखलअंदाजी करनी पड़ी और दोनों सितारों को समझाया।

क्या बोले नाटी किंग

बताया जा रहा है कि माहौल  उस समय गर्म हो गया जब ग्राउंड में नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने कहा कि रातोरात बनाई गई टीम के साथ वह नहीं खेलेंगे। इस पर पहाड़ी गायक एसी भारद्वाज भड़क उठे। इससे ग्राउंड में दोनों के बीच जमकर तीखी बयानबाजी हुई। जिसे देखकर दर्शक हैरान रह गए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल विधानसभा सत्र की तैयारी पूरी- 1000 जवान सभालेंगे सुरक्षा का ज़िम्मा- जानें क्या होगा ख़ास

कुलदीप शर्मा ने मांगी माफी

हालांकि कुलदीप शर्मा ने ग्राउंड में मौजूद सभी लोगों से माफी मांगी और कहा कि हम लोग नशा मुक्ति के लिए मैच खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मैच एक सेलिब्रिटी टीम के लिए तय हुआ था। रातोरात दूसरी टीम बनाई गई। वह इस फर्जीवाड़े में शामिल नहीं होंगे। वहीं एसी भारद्वाज ने आग बबूला होते हुए कहा कि हम मैच नशा मुक्ति के लिए खेल रहे हैं, सेलिब्रिटी के तौर पर नहीं।

यह भी पढ़ें : BJP के खेमेबाजी में फंसा हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष पद- अब अप्रैल के लिए टली बात

बता दें कि पहाड़ी संगीत जगत में इन दोनों कलाकारों के बीच पहले से ही एक सुप्त प्रतिद्वंद्विता मानी जाती रही है, लेकिन यह पहली बार था जब यह तनाव क्रिकेट के मैदान पर खुलकर सामने आ गया। घटना के बाद दर्शकों और आयोजकों ने किसी तरह माहौल को शांत किया, लेकिन यह अप्रत्याशित बहस खेल से ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख